चंबल का जलस्तर बढऩे से राजाखेड़ा क्षेत्र के अंडवा पुरैनी के मजरा गढ़ीकापुरा, चाडिय़ान का पुरा, बीच का पुरा तथा सरमथुरा क्षेत्र के झिरी, पनावती, हल्लूकापुरा, रूंधकापुरा, दुर्गसी, शंकरपुरा, भगतकापुरा, भम्मपुरा एवं खिल्लाडांडा के प्रभावित होने की आशंका है। इन गांवों पर प्रशासन कड़ी नजर बनाए हुए है।