29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Railway Recruitment: तीन लाख को मिलेगा रेलवे में नौकरी का तोहफा

इस साल लगभग डेढ लाख के हाथ में होंगे नियुक्ति पत्रग्रुप डी, इंजीनियर, क्लर्क और सहायक लोको पायलट की होगी भर्ती  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Amit Kakra

•

Updated: 30 Jun 2019, 3:24 PM IST

three lakh vacancies will be in Railway, RRB, RRB Ajmer

Railway Recruitment: तीन लाख को मिलेगा रेलवे में नौकरी का तोहफा

सुरेश लालवानी.

अजमेर.
रेलवे लगभग तीन लाख बेरोजगारों के अच्छे दिन लाने वाला है। अगले साल तक इन बेरोजगारों को विभिन्न पदों पर नियुक्ति मिल जाएगी। इस साल के अंत तक इनमें से लगभग डेढ़ लाख अभ्यर्थियों के हाथ में नियुक्ति पत्र होंगे।

रेलवे में सहायक लोको पायलट, लिपिकीय संवर्ग, इंजीनियर, तकनीशियन वर्ग, पैरा मेडिकल स्टॉफ सहित ग्रुप डी में भर्ती प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इन पदों की संख्या लगभग दो लाख 99 हजार 538 है। इनमें से लगभग डेढ लाख पद पर मुख्य लिखित परीक्षा ली जा चुकी है और भर्ती की अंतिम प्रक्रिया चल रही है। इन सभी अभ्यर्थियों को इस साल अक्टूबर-नवंबर तक नियुक्ति पत्र मिल जाएंगे। इनमें 27 हजार 795 सहायक लोको पायलट, 36 हजार 576 तकनीशियन वर्ग , 23 हजार इंजीनियर और लगभग 63 हजार ग्रुप डी की भर्ती शामिल है।
ग्रुप डी में सर्वाधिक भर्ती

रेलवे ने इस साल सर्वाधिक भर्ती ग्रुप डी के तहत निकाली है। इसमें 62 हजार 907 पद पर भर्ती प्रक्रिया अंतिम चरण में है जबकि इसी साल ही ग्रुप डी में 1 लाख 3 हजार 769 नए पद की अधिसूचना जारी की गई है। इसकी लिखित परीक्षाएं सितंबर से अक्टूबर मे मध्य ली जाएगी।
क्लेरिकल वर्ग में खास आकर्षण

रेलवे में इस साल गैर तकनीकी लोकप्रिय कोटि के तहत निकली भर्ती के प्रति देश भर के बेरोजगारों का खास आकर्षण है। क्लर्क, सीनियर क्लर्क, कनिष्ठ लेखा सहायक सरीखे लगभग 28 हजार पद के लिए पूरे देश में एक करोड़ से अधिक आवेदन आ चुके हैं। इनकी लिखित परीक्षाएं भी इसी साल सितंबर तक आयोजित होगी। इसके अलावा पैरामेडिकल स्टॉफ और स्टेनोग्राफर जैसे पद के लिए भी भर्ती प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। रेलवे भर्ती बोर्ड अधिकारियों के अनुसार इन पद पर सारी औपचारिकताएं अगले साल के मध्य तक समाप्त हो जाएगी और सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र भी मिल जाएंगे।
फैक्ट फाइल

संवर्ग पद
ग्रुप डी - 166686

जूनियर इंजीनियर- 36487
सहायक लोको पायलट- 27795

तकनीशियन वर्ग- 36576
जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट- 4319

कामर्शियल क्लर्क- 4940
सीनियर टिकट क्लर्क- 5638

सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट- 2873
कनिष्ठ लेखा सहायक-3164

गुड्स गार्ड- 5748
ट्रेन क्लर्क- 582

लेखा सहायक कम टाइपिस्ट- 760
स्टेनोग्राफर- 1665

पैरामेडिकल- 1937
अन्य- 368

इनका कहना है
रेलवे ने इस साल बंपर भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। कुछ पुरानी अधिसूचना के तहत भर्ती प्रक्रिया अंतिम चरण में है। इन अभ्यर्थियों का इसी साल नियुक्ति पत्र मिलेंगे। नई भर्ती अधिसूचना की परीक्षाएं अगले कुछ माह में शुरु हो जाएंगी। अगले साल के मध्य यह भर्ती प्रक्रिया भी संपन्न हो जाएगी और चयनित अभ्यर्थियों को नौकरी का तोहफा मिल जाएगा। यह सारी भर्ती प्रक्रियाएं पूरे देश में एक साथ चल रही है।

-के. आर. चौधरी, अध्यक्ष, रेलवे भर्ती बोर्ड अजमेर