13 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
video : हाइवे पर मची चीख पुकार, वीडियोकोच की टक्कर से इतने लोग हुए घायल
Play video

video : हाइवे पर मची चीख पुकार, वीडियोकोच की टक्कर से इतने लोग हुए घायल

www.patrika.com/ajmer-news
Google source verification

मदनगंज-किशनगढ़. किशनगढ़-हनुमानगढ़ मेगा हाईवे स्थित खातोली मोड़ के पास वीडियोकोच बस की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को वाईएन अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद अजमेर रैफर कर दिया। गांधीनगर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


गांधीनगर थाना पुलिस के अनुसार खातौली मोड़ पर हनुमानगढ़ की ओर जाने वाली वीडियोकोच की चपेट में आने से तीन मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत यज्ञनारायण चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद अजमेर रैफर कर दिया। पुलिस ने बताया कि तीनों युवकों के बारे में किसी प्रकार की जानकारी नहीं मिल पाई है। सभी अचेत होने के कारण जानकारी देने में असमर्थ हैं। गांधीनगर थाना पुलिस ने बस को जब्त कर जांच पड़ताल शुरू कर दी।

 

पौन घंटे करना पड़ा इंतजार
यज्ञ नारायण चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर अजमेर के लिए रैफर कर दिया गया। लेकिन पौन घंटे तक एम्बुलेंस की व्यवस्था नहीं होने के कारण उन्हें अजमेर नहीं भेजा जा सका। प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. नरेश मित्तल ने बामुश्किल एम्बुलेंस की व्यवस्था कर घायलों को रवाना किया।