30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Cheating-सब्जी मंडी आई बुजुर्ग महिला के उतरवाए सोने के कड़े

वारदात : सब्जी खरीदकर लौट रही महिला को दिया कपड़े दिलवाने का झांसा, रामगंज थाना में पीडि़ता के बेटे ने दी शिकायत, सीसीटीवी फुटेज से तलाश में जुटी पुलिस
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Manish Singh

•

Updated: 4 Sep 2019, 2:58 PM IST

Cheating-सब्जी मंडी आई बुजुर्ग महिला के उतरवाए सोने के कड़े

Cheating-सब्जी मंडी आई बुजुर्ग महिला के उतरवाए सोने के कड़े

अजमेर.
सुभाष नगर सब्जी मंडी में सब्जी खरीदने आई बुजुर्ग महिला को नए कपड़े दिलवाने का झांसा देकर ठग उसके हाथ से सोने की चूडिय़ा खुलवा ले गए। वारदात सामने आते ही रामगंज थाना पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने पीडि़ता के बेटे की शिकायत पर ठगी का मामला दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार रामगंज फकीरा खेड़ा निवासी हाजरा बेगम बुधवार को सुभाषनगर स्थित सब्जी मंडी में सब्जी खरीदने आई। सब्जी खरीदकर लौट रही हाजरा बेगम को रास्ते में दो युवक मिले। उन्होंने उसको बातों में फांस कर नए कपड़े दिलवाने की बात कही। हाजरा बेगम उनकी बातों में आ गई। युवक कुछ दूरी पर जाकर हाजरा बेगम के हाथों में पहने सोने के दो कड़े उतरवा लिए। पीडि़ता को जब ठगी का आभास हुआ तो वह अपने घर पहुंची। उसने बेटे में अली शेख को घटना की जानकारी दी। अली शेख ने मामले में रामगंज थाने में शिकायत दी। शिकायत पर सक्रिय हुई रामगंज थाना पुलिस ने संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी।
पुलिस ने खंगाली सीसीटीवी
वारदात के बाद रामगंज थाना पुलिस ने आसपास के क्षेत्र के सीसीटीवी की फुटेज खंगाली। हालांकि पुलिस को फुटेज में एक संदिग्ध युवक व युवती नजर आए है। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। पीडि़ता के मुताबिक दोनों युवक की उम्र करह्वीब 22 से 30 साल के बीच है।
लगातार हो रही है वारदात
सब्जी मंडी के बाहर ठग पिछले कई दिन से लगातार वारदातें अंजाम दे रहे है। दस दिन पहले भी बाजार में दूध खरीदने आई महिला को एक किशोर की मदद करने के नाम पर ठग गहने उतरवा ले गए थे।