29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जिले में आज 23 स्थानों पर लगेगी कोवैक्सीन की दूसरी डोज

- वैक्सीन की सीमित उपलब्धता , केवल शहरी क्षेत्रों में लगेगी कोवैक्सीन की दूसरी डोज
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Dilip Sharma

•

Updated: 22 Jul 2021, 1:32 AM IST

corona_vaccine_1.jpg

भारत ने दिया वैक्सीन डोज का सबसे बड़ा ऑर्डर,भारत ने दिया वैक्सीन डोज का सबसे बड़ा ऑर्डर,

धौलपुर. कोविड महामारी पर नियंत्रण तथा सम्भावित तीसरी लहर से बचाव के लिए टीकाकरण पूरे जोश के साथ चल रहा है। पात्र लाभार्थी भी इसमें सहभागिता निभाते हुए टीका लगवा रहे हैं। इसी क्रम में कोवैक्सीन की दूसरी डोज लगवाने से वंचित लाभार्थियों को गुरुवार को कोवैक्सीन की दूसरी डोज लगाई जाएगी।
जिला कलक्टर राकेश कुमार जायसवाल ने बताया कि जिले के शहरी क्षेत्रों में लाभार्थियों को कोवैक्सीन की दूसरी डोज 23 स्थानों पर लगाई जाएगी। उन्होंने बताया की वैक्सीन की सीमित उपलब्धता के चलते अभी केवल शहरी क्षेत्रों में कोवैक्सीन की दूसरी डोज लगवाने की सुविधा उपलब्ध रहेगी। ग्रामीण क्षेत्रों में पूर्व की भांति कोविशील्ड के प्रथम तथा द्वितीय डोज लगाए जा रहे हैं।

कोवैक्सीन लगवाने के लिए चिन्हित स्थानों पर पहले केवल द्वितीय डोज लगवाने वाले लाभार्थियों को प्राथमिकता के साथ टीका लगाया जाएगा। सम्पूर्ण जिले में शहरी क्षेत्रों में 23 स्थान कोवैक्सीन के डोज लगवाने के लिए चिह्नित किए गए हैं। लाभार्थी इन स्थानों पर कोवैक्सीन की दूसरी डोज लगवा सकते हैं।
इन स्थानों पर लगेगा कोवैक्सीन का दूसरा डोज

गुरुवार को जिले के सभी शहरी क्षेत्रों में कोवैक्सीन की दूसरी डोज लगवाने की सुविधा उपलब्ध रहेगी। जिसमे धौलपुर शहर में एमटीसी वार्ड जिला अस्पताल परिसर, भार्गव वाटिका गुलाब बाग, राजाबेटी आयुर्वेद चिकित्सालय, अम्बेडकर भवन सागरपाड़ा, बड़ा पीर मदरसा, आनन्दपुर ट्रस्ट बाड़ी रोड, केएस पब्लिक स्कूल औंडेला रोड, गांधी कन्या विद्यालय पुराना शहर, पंचमुखी हनुमान मंदिर गरडपुरा तथा राधा बिहारी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में टीकाकरण किया जाएगा।
इसी प्रकार बाड़ी शहर में गल्र्स स्कूल, परसुराम धर्मशाला, आयुर्वेद चिकित्सालय, अग्रवाल धर्मशाला, बसेड़ी उपखंड में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसेड़ी, अग्रवाल धर्मशाला बसेड़ी, सैंपऊ में समीर गार्डन सैंपऊ, मनिया में तहसील परिसर तथा पंचायत भवन, राजाखेड़ा में सीएचसी राजाखेड़ा, जैन धर्मशाला राजाखेड़ा तथा डॉ. अम्बेडकर भवन चौकोरिया बस्ती तथा सरमथुरा में अग्रवाल धर्मशाला सरकारी अस्पताल के सामने इन सभी स्थानों पर कोवैक्सीन की दूसरी डोज लगवाने की सुविधा उपलब्ध रहेगी