
उसे क्या पता था कि ट्रैक्टर उसकी मौत की वजह बनेगा
अजमेर. कभी-कभी मौत ऐसी आती है कि लोगों को भरोसा ही नहीं होता। सडक़ दुर्घटना में ऐसे मामले अधिक हैं। अरांई उपखंड के बरना देवपुरी के बीच ट्रैक्टर पलटने से एक युवक की मौत से लोग सकते में आ गए। यह युवक एक निजी ट्रैक्टर कम्पनी के डेमो कार्यक्रम में भाग लेकर खुशी-खुशी घर लौट रहा था। उसे क्या पता था कि यही ट्रैक्टर उसकी मौत की वजह बन जाएगा।
लोगों का पता चला तो राजकीय अस्पताल में भीड़ जमा हो गई। हर कोई पूछ रहा था-अरे अभी तो यह ट्रैक्टर लेकर गया था। हादसा कैसे हो गया। डेमो प्रोग्राम बरना में आयोजित किया गया था। अरांई निवासी गोपाल खाती (25) सहित दो युवक कार्यक्रम में पंहुचे थे। बाद में अरांई स्थित कार्यालय में ट्रैक्टरों को खड़ा करने के लिए बरना से रवाना हो गए।
इसी दौरान बरना एवं देवपुरी के दोनों ट्रैक्टर विपरीत दिशा में खाई में गिर गए। हादसे में चालक नीचे दब गया। यहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने ट्रैक्टर चालकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने जांच के एक चालक को मृत घोषित कर दिया।
नाकाबंदी में बरती सख्ती : अजमेर में व्यापारी से लूट की घटना को लेकर नाकाबंदी के दौरान अरांई पुलिस भी दिनभर मुस्तैद रही। पुलिस ने सुबह से देर शाम तक अरांई-किशनगढ़-सरवाड़-मालपुरा मार्ग पर वाहनों की तालाशी ली। इस दौरान पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात के नियमों की पालना करने की अपील की।
थानाधिकारी विक्रम सेवावत ने वाहन चालकों से वाहन के आवश्यक दस्तावेज साथ रखकर वाहन चलाने को कहा। इस दौरान पुलिस ने नियमों की पालना नहीं करने वाले ६० वाहन चालाकों का चालान बनाया। नाकाबंदी के दौरान थानाधिकारी विक्रम सेवावत, हैडकांस्टेबल मोहनराम, हुकुम सिंह, कांस्टेबल सांवरमल विश्रोई, रविन्द्र, फारूख हसन सहित जाप्ता मौजूद रहा।
Published on:
11 Aug 2019 01:15 am
बड़ी खबरें
View Allअजमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
