30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
jesus christ : जीवन में उतारे यीशु की शिक्षा……………देखिए वीडियो
Play video

jesus christ : जीवन में उतारे यीशु की शिक्षा……………देखिए वीडियो

प्रभु यीशू हम तेरे बताए मार्ग पर चलें, ऐसा आशीर्वाद प्रदान कर।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 25 Nov 2019, 11:17 AM IST

अजमेर. प्रभु यीशू हम तेरे बताए मार्ग पर चलें, ऐसा आशीर्वाद प्रदान कर। तूने शांति, भाईचारा और सौहार्द को फैलाने का संदेश दिया यही सबसे बड़ी सीख है। इन प्रार्थनाओं के बीच रविवार को कैथोलिक धर्मावलंबियों ने ख्रीस्त राजा का जुलूस निकाला। जुलूस का कई जगह स्वागत किया गया।

Read More : Literature Festival : अजमेर में लगा साहित्यकारों का मेला……………देखें वीडियो

सेंट पॉल्स स्कूल में फादर कॉसमॉस शेखावत की अगुवाई में पवित्र यूख्रीस्त की पूजा-अर्चना हुई। शेखावत ने कहा कि यीशू ने स्वयं दुख झेलकर भी मानव कल्याण के लिए जीवन न्यौछावर किया था। उन्नके गरीबों की सेवा और त्याग का संदेश हमें अपनाना चाहिए। इस दौरान जुलूस प्रार्थनाओं के बीच रवाना हुआ। कैथोलिक धर्मावलम्बी बाइबिल की आयतें और भक्ति गीत गाते साथ चले। जुलूस सेंट मेरीज कॉन्वेंट स्कूल पहुंचा। इस दौरान वाहन भी साथ चले। फादर सुसई मणिक्कम, फादर हैन्ड्री, फादर फ्रांसिस, फादर रेमंड, फादर लूर्द जोसफ और अन्य पुरोहित भी शामिल हुए।

Read More : Forest Minister: सांभर झील पर कड़ी नजर, टॉडगढ़ में टाइगर लाने का नहीं इरादा

पूजा-अर्चना के बाद जुलूस मार्टिंडल ब्रिज होकर सेंट फ्रांसिस अस्पताल होते हुए सेंट एन्सलम्स स्कूल परिसर स्थित इमेक्यूलेट कंसेप्शनल चर्च पहुंचा। इस दौरान पूरे मार्ग में प्रभु यीशू की फोटोयुक्त फर्रियां लगाई गई। युवाओं ने ट्रेफिक व्यवस्था संभाली। जुलूस में कानाखेड़ी चर्च, भवानीखेड़ा, हाथीखेड़ा, मदार चर्च, करुणालय, परबतपुरा चर्च, लाडपुरा, नर्बदखेड़ा चर्च सहित सोफिया कॉलेज, सोफिया सीनियर सेकंडरी स्कूल, सोफिया भट्टा स्कूल, सेंट पॉल्स ब्यावर, सेंट पॉल्स बिजयनगर, सेंट एन्सलम्स और अन्य स्कूल के फादर, सिस्टर्स और कैथोलिक धर्मावलंबी शामिल हुए।

Read More : शंटिंग के दौरान पटरी से उतरे पहिए….. देखिए वीडियो