
TRAIN. रेलयात्रियों के लिए अच्छी खबर, अब नहीं रहेगी सुरक्षा की चिंता
अजमेर. रेलवे बोर्ड के सदस्य (संकेत एवं दूरसंचार) प्रदीप कुमार ने अजमेर मंडल के दौरे के अंतर्गत अजमेर स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि सभी स्टेशनों पर कोचों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने जा रहे है। इससे यात्रियों को सुरक्षा मिलेगी।
रेलवे बोर्ड सदस्य कुमार ने प्लेटफ ॉर्म, लॉबी, टावर, ई-जन सुविधा तथा यात्री सुविधाओं से संबंधित अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। उन्होंने स्टेशन पर स्थापित ऑनलाइन डिपो मैनेजमेंट सिस्टम का भी निरीक्षण कर विस्तार से विस्तृत चर्चा की। उन्होंने अजमेर मंडल की व्यवस्थाओं को बेहतर बताया साथ ही यात्री सुविधाओं में और स्वच्छता व सेफ्टी पर भी मंडल द्वारा विशेष ध्यान देने पर प्रशंसा की। उन्होंने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर स्टेशनों को सीसीटीवी लगाए जाएंगे। इस पर काम चल रहा है। निरीक्षण के दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक आदित्य मंगल, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश चंद जेवलिया सहित मंडल के अन्य शाखा अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
Updated on:
30 Dec 2019, 11:40 AM IST
Published on:
30 Dec 2019, 11:40 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.