30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हेलीकॉप्टर हादसे में शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि

भाजपा शहर मंडल की रविवार को हुई बैठक में 15 तारीख को होने वाली जन आक्रोश रैली में अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं को एकत्रित करने का आह्वान किया गया। साथ ही हेलीकॉप्टर हादसे में शहीद वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी गई।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Dilip Sharma

•

Updated: 13 Dec 2021, 1:31 AM IST

हेलीकॉप्टर हादसे में शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि

हेलीकॉप्टर हादसे में शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि,हेलीकॉप्टर हादसे में शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि,हेलीकॉप्टर हादसे में शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि

धौलपुर. भाजपा शहर मंडल की रविवार को हुई बैठक में 15 तारीख को होने वाली जन आक्रोश रैली में अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं को एकत्रित करने का आह्वान किया गया। साथ ही हेलीकॉप्टर हादसे में शहीद वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। अध्यक्षता नगर परिषद में नेता प्रतिपक्ष कुक्कू शर्मा ने की। शहर मण्डल अध्यक्ष मुस्ताक कुरैशी के निवास पर हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि राज्य सरकार की अंधेर गर्दी सरकार को आइना दिखाने के लिए रैली को सफल बनाना होगा। कुरैशी ने कहा कि सीडीएस बिपिन रावत के रूप में भारत माता ने एक वीर सपूत अनमोल रतन खोया है। इस दौरान समीर खान को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई गई। इस अवसर पर नगर उपाध्यक्ष सुभाष पचौरी, नगर महामंत्री मुकेश सक्सेना, पार्षद अनिल धारिया, पार्षद इमरान कुरेशी, पूर्व पार्षद इंदर लाल कोली, पार्षद प्रतिनिधि महिंद्र कोली, कुलदीप शर्मा, कुणाल शर्मा, अनीश खान, सोनू दिवाकर, कलीम खान, समीरूद्दीन, आलोक मिश्रा, निरूपा कुरेशी आदि लोग उपस्थित थे। संचालन महामंत्री मुकेश सक्सेना ने किया।

सीडीएस रावत सहित शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि

धौलपुर. जिला राजपूत सभा धौलपुर की ओर से राजपूत छात्रावास ओडेला रोड पर रविवार को हेलीकॉप्टर हादसे में दिवंगत सीडीएस बिपिन रावत उनकी पत्नी मधुलिका एवं 11 अन्य शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। सभा पदाधिकारियों ने देश के लिए अपूर्व क्षति बताया। इस दौरान जिलाध्यक्ष विशंभर सिंह परमार, पूर्व अध्यक्ष रामनिवास परमार, इंदर सिंह परमार, सुरेंद्र सिंह सिकरवार, कौशल किशोर परमार, अशोक सिंह परमार, सुरेंद्र सिंह परमार, हरिओम तोमर, राजवीर सिंह परमार, पूर्व अध्यक्ष हुकम सिंह परमार, सीताराम परिहार, रामवीर सिंह सिकरवार, बीपी भदोरिया, मुन्ना सिंह सिकरवार, राजेंद्र सिंह चौहान, कोषाध्यक्ष शेखर राठौर, भरतसिंह, योगेंद्र सिंह, शहंशाह सिंह तोमर, कृष्ण वीरसिंह परमार, राहुल परमार समाज के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।