30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खड़ी बस को ट्रोले ने मारी टक्कर, बाल-बाल बचे यात्री

नाले में उतरी बस, ट्रोला क्षतिग्रस्त
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Baljeet Singh

•

Updated: 8 Dec 2019, 12:21 AM IST

खड़ी बस को ट्रोले ने मारी टक्कर, बाल-बाल बचे यात्री

हादसे के दौरान नाले में उतरी बस।

मुहामी (अजमेर). गेगल थाना के पास शनिवार को एक खड़ी बस को ट्रोले ने टक्कर मार दी। हादसे में यात्री बाल-बाल बच गए। कुचामन से यात्रियों को लेकर बस अजमेर की ओर जा रही थी। पुलिस के अनुसार शाम करीब 5 बजे के लगभग कुचामन से आ रही बस गेगल थाने के निकट रीको इंडस्ट्री एरिया के गेट के पास यात्रियों को उतार रही थी। इसी दौरान पीछे आ रहे ट्रेलर ने बस के टक्कर मार दी। इससे बस का हिस्सा घूमकर नाले में उतर गया। हादसे के बाद मौके पर अफ रा-तफ री मच गई। कुछ यात्रियों को हल्की चोटें आई। हादसे की सूचना मिलते ही गेगल थानाधिकारी राजेन्द्र सिंह कमांडो मय जाब्ता मौके पर पहुंचे तथा चालक को हिरासत में लिया और ट्रेलर जब्त कर लिया।

दो बाइक भिड़ी, एक जने की मौत

सराधना (अजमेर). डांग रोड पर शनिवार दोपहर दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजन के को सुपुर्द कर दिया। पुलिस के अनुसार डांग रोड पर दोपहर करीब 2 बजे तेज गति व लापरवाही के चलते दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में नाहरपुरा निवासी सेवा सिंह पुत्र गोपी सिंह रावत (22) गंभीर रूप से घायल हो गया। अजमेर के जेएलएन अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। हादसे को लेकर मांगलियावास पुलिस ने मृतक के भाई सत्तू सिंह की रिपोर्ट सडक़ दुर्घटना का मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। हादसे में दम तोड़े मृतक सेवा सिंह आरसीसी के निर्माण कार्य पर मजदूरी करता था।