30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों के नाम पर होगी ट्रॉफी

राष्ट्रीय प्रदर्शन पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर कुलपति ने की घोषणा
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Heemanshu Dhawal

•

Updated: 2 Nov 2019, 11:46 AM IST

mdsu ajmer

mdsu ajmer

अजमेर. खेलकूद में राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय के खिलाडिय़ों को पहचान मिलेगी। विश्वविद्यालय इनके नाम पर ट्रॉफी की घोषणा करेगा। यह बात कुलपति प्रो. आर. पी. सिंह ने शुक्रवार को दयानंद कॉलेज में 33 वीं इंटर कॉलेज पुरुष और महिला एथेलेटिक्स खेलकूद प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में कही।

प्रो. सिंह ने कहा कि युवाओं में प्रतिभा की कमी नहीं है। पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद भी जीवन में अहम हैं। खेल प्रतिभाओं को निखारने और आगे बढ़ाने के लिए विश्वविद्यालय पूरी तरह तैयार है। राष्ट्रीय स्तर पर जो विश्वविद्यालय-कॉलेज के जो खिलाड़ी उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे उनके नाम से ट्रॉफी की घोषणा होगी। इससे खिलाड़ी और खेल को भारत और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी। जनरल चैंपियनशिप में पुरुष और महिला वर्ग में अलग-अलग ट्रॉफी की व्यवस्था भी प्रारभ होगी। विश्वविद्यालय शीघ्र प्रत्येक कॉलेज को खेलकूद में टीम भेजने और खिलाडिय़ों को तैयार करना अनिवार्य करेगा। इससे अन्तर कॉलेज प्रतियोगिताओ में अधिकाधिक भागीदारी बढ़ेगी।

Read More : Failure: एक्सपर्ट को ना किराया ना पारिश्रमिक, यूं कौन देगा मुफ्त में कोचिंग

खेल बोर्ड सचिव डॉ. रेणु पूनिया ने कहा कि खेलकूद और खिलाडिय़ों के विकास की योजनाओं को बढ़ाया जाएगा। इससे पहले कुलपति ने मार्च पास्ट की सलामी ली। बीपीएड की छात्रा भारती राजेारिया ने शपथ दिलाई। मेजबान कॉलेज के एथेलेटिक्स कप्तान नरेश ने मशाल प्रज्जवलित की। राजस्थान खो-खो संघ के अध्यक्ष राजेश भार्गव, आयोजन सचिव डॉ. अनिता भार्गव, डॉ. सुनीता पचौरी विशिष्ट अतिथि रहे। प्राचार्य डॉ. लक्ष्मीकांत ने स्वागत किया। उपाचार्य डॉ. एम. के. सिंह ने धन्यवाद दिया।

Read More : CBSE: सीबीएसई जुटा 2020 की परीक्षाओं तैयारी में