30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीस घंटे बाद मिला खारी नदी में बहे बालक का शव

घटनास्थल से पांच किलोमीटर दूर झाडिय़ों में फंसा मिला
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Baljeet Singh

•

Updated: 16 Sep 2019, 6:30 PM IST

बीस घंटे बाद मिला खारी नदी में बहे बालक का शव

केकड़ी के समीप धूंधरी में खारी नदी में बहे बालक का शव निकालती एसडीआरएफ व सिविल डिफेंस की टीम।

केकड़ी (अजमेर). केकड़ी के समीप ग्राम धूंधरी में खारी नदी में बहे बालक का शव आखिर 20 घंटे बाद घटनास्थल से पांच किमी दूर रामथला की पुलिया के समीप झाडिय़ों में फंसा मिला। दूसरे दिन सोमवार को भोर होते ही एसडीआरएफ व सिविल डिफेन्स की टीम ने तलाशी अभियान फिर शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद शव झाडिय़ों में अटका मिला। इस पर प्रशासन ने राहत की सांस ली। धूंधरी निवासी शौकीन कहार के दो पुत्र हनुमान (11) व किशन (6) रविवार को बकरियां चराने गए थे। इस दौरान दोनों पास ही स्थित खारी नदी की ओर चले गए। जहां पैर फिसलने से दोनों पानी में बहने लगे। ग्रामीणों ने किशन को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन हनुमान पानी के तेज बहाव में बह गया।

सूचना पर मौके पर पहुंची सिविल डिफेंस टीम ने नदी में बालक की तलाश की लेकिन सफलता नहीं मिली। अंधेरा होने पर तलाशी अभियान रोक दिया। इधर रात में एसडीआरएफ टीम भी केकड़ी पहुंच गई। सोमवार सुबह एसडीआरएफ व सिविल डिफेन्स की टीम ने तलाशी अभियान फिर शिुरू किया। लगभग साढ़े सात बजे टीम को घटनास्थल से पांच किलोमीटर दूर रामथला पुलिया के समीप हनुमान का शव नजर आ गया। टीम ने उसे बाहर निकाल कर केकड़ी स्थित राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया।
परिजन का हुआ रो-रोकर बुरा हाल

पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया। इस दौरान तहसीलदार कपिल शर्मा व एसआई सुमन मीणा सहित पुलिस व प्रशासन के अनेक जने मौजूद रहे। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। ग्रामीणों ने उन्हें ढाढस बंधाया। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।