30 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पहले बनाई अश्लील वीडियो क्लिपिंग फिर करते रहे ये गंदा काम , आप भी पढ़ें इन दो भाईयों की गंदी करतूत

www.patrika.com/ajmer-news
less than 1 minute read
Google source verification
Rape with women police in Rewa

Rape with women police in Rewa

अजमेर. नाबालिग लडक़ी दुष्कर्म और उसकी बहन का अश्लील वीडियो क्लिपिंग बनाकर दुष्कर्म का प्रयास करने के आरोपित भाइयों को सिविल लाइन्स थाना पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपितों को मंगलवार को अदालत में पेश करेगी। वृत्ताधिकारी उत्तर जिनेन्द्र कुमार जैन ने बताया कि पलटन बाजार निवासी अनिल व अमित डेनवाल दोनों पुत्र दीपक डेनवाल को सोमवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों ने क्षेत्र में रहने वाली किशोरी व उसकी बहन के साथ दुष्कर्म का आरोप है। आरोपितों ने किशोरी का अश्लील वीडियो क्लिपिंग बनाकर उसे ब्लैकमेल कर 6 माह तक देहशोषण किया। आरोपितों ने नाबालिग की बहन के साथ भी अश्लीलता की। जैन ने बताया कि आरोपितों का जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में मेडिकल करवाया गया।