पुलिस के अनुसार यह घटना रामगंज के खानपुरा में स्थित पाकीजा मीट शॉप पर हुई, जहां दो गुटों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर कहासुनी शुरू हुई। विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने धारदार हथियारों और अन्य हथियारों से हमला कर दिया। इस हमले में इमरान और शाहनवाज को गंभीर चोटें आईं और अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई। अन्य घायलों को तत्काल जेएलएन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।