30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सोशल मीडिया पर शिकायत वायरल होने पर भिड़े दो शिक्षक

शिक्षक व महिला ग्राम पंचायत सहायक के बीच उपजे विवाद ने लिया राजनीतिक रंग, शिक्षक के खिलाफ छेड़छाड़ व धमकाने का मुकदमा दर्ज
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Suresh Bharti

•

Updated: 10 May 2019, 2:15 AM IST

Two teachers fighting on social media are viral

सोशल मीडिया पर शिकायत वायरल होने पर भिड़े दो शिक्षक

श्रीनगर (अजमेर). राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय श्रीनगर में एक शिक्षक ने अपने साथी शिक्षक के थप्पड़ जड़ दिया। आरोप है कि एक शिकायत को अपने से दूसरे ग्रुप में वाइरल कर दिया। दरअसल, महिला ग्राम पंचायत सहायक व शिक्षक के बीच विवाद था। इसने गुरुवार को राजनीतिक रंग ले लिया। महिला ग्राम पंचायत सहायक ने शिक्षक के खिलाफ छेड़छाड़ व धमकाने का मुकदमा दर्ज कराया है। शिक्षक की पत्नी ने मानहानि में जातिसूचक शब्दों से प्रताडि़त करने के आरोप लगाए हैं।

विवाद में बीचबचाव करने आए सरपंच पति व वार्ड पंच दिलीप राठी के साथ शिक्षक समर्थकों ने गुरुवार को मारपीट कर दी। बाद में श्रीनगर थाना पुलिस ने सरपंच पति राठी व शिक्षक ओम प्रकाश समेत छह जनों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को इन सभी को नसीराबाद न्यायालय में पेश किया जाएगा।

सरपंच पति के साथ मारपीट

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में पदस्थापित महिला ग्राम पंचायत सहायक व शिक्षक में गत दिनों आपसी विवाद हो गया था। ग्राम पंचायत सहायिका ने मामले में प्राचार्य को शिकायत देकर शिक्षक ओमप्रकाश पर धमकाने और अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया था। मामले ने तूल तब पकड़ा जब स्कूल के दूसरे शिक्षक ने महिला ग्राम पंचायत सहायक की शिकायत को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
इसके चलते शिक्षक ओमप्रकाश के परिजन व समाज के लोग गुरुवार सुबह लामबंद हो गए। स्कूल परिसर में विवाद के बाद दोनों पक्ष थाने पहुंचे। सरपंच पति राठी भी पहुंच गए। यहां शिक्षक ओमप्रकाश के परिजन के बीच विवाद बढ़ गया। गुस्साए लोगों ने राठी के साथ हाथापाई कर दी। सूचना मिलते ही श्रीनगर थाना पुलिस ने राठी, शिक्षक ओम प्रकाश समेत छह जनों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने दर्ज किए दो मुकदमे
थाना प्रभारी कंवरपाल के मुताबिक पंचायत सहायक की ओर से छेड़छाड़ व धमकाने का मुकदमा दर्ज कराया गया है। वही शिक्षक की पत्नी ने मानहानि में जातिसूचक शब्दों से प्रताडि़त करने का मुकदमा दर्ज कराया है।

क्या है मामला
सूत्रों के मुताबिक महिला ग्राम पंचायत सहायक का विद्यालय में कंप्यूटर सहायक के रूप में वैकल्पिक रूप से लगा रखा है। इसका गत दिनों शिक्षक ओमप्रकाश से विवाद हो गया। इसके बाद महिला कंप्यूटर सहायक ने प्रधानाचार्य को शिकायत दे दी । इसकी प्रति बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल होने पर विवाद गहरा गया।