9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अजमेर
video : दरगाह में लगेंगी छतरियां, निजाम गेट दमकेगा
Play video

video : दरगाह में लगेंगी छतरियां, निजाम गेट दमकेगा

ख्वाजा साहब की दरगाह में प्रसाद योजना के तहत होने वाले कार्यों की शुरुआत 15 जनवरी से होगी। योजना के पहले चरण में 40 लाख रुपए के कार्य होंगे

Google source verification

 

ख्वाजा साहब की दरगाह में प्रसाद योजना के तहत होने वाले कार्यों की शुरुआत 15 जनवरी से होगी। योजना के पहले चरण में 40 लाख रुपए के कार्य होंगे। इसमें निजाम गेट का जिर्णोद्धार एवं ब्यूटीफिकेशन का कार्य भी शामिल है। इसके साथ ही अकबरी मस्जिद का कार्य भी होगा। झालरा परिसर और शाहजहांनी मस्जिद में छायादार छतरियां लगाई जाएंगी।

दरगाह कमेटी चेयरमैन अमीन पठान की अध्यक्षता में हुई बैठक में दरगाह विकास के करीब 3 करोड़ रुपए के विकास कार्यों को स्वीकृति मिली है। जयपुर में राजस्थान पर्यटन विभाग में आयोजित बैठक में संयुक्त निदेशक पवन जैन ने प्रसाद योजना से सबंधित कार्यों की जानकारी दी। पठान ने स्वीकृत कार्यों को 15 जनवरी से प्रारंभ करने के लिए कहा है। अतिरिक्त कार्यों के बजट के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा जाएगा। बैठक में राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अधिशासी अभियंता जितेन्द्र जोशी ने कहा कि प्रस्तावित कार्यों को यदि तय समय पर प्रारंभ किया जाता है तो प्रयास रहेगा की आने वाले उर्स से पहले 28 फरवरी तक कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। योजना के दूसरे चरण में निज़ाम गेट से धानमंडी तक नो ट्रेफिक जोन घोषित किए जाने तथा इस मार्ग पर 500 मीटर सडक़ पर 8 इंच मोटा मार्बल लगवाने का प्रस्ताव रखा गया। इसे केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। बैठक में दरगाह नाजि़म शकील अहमद भी मौजूद रहे।