29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बारिश ने लगा दिए फलों के भाव पर ब्रेक, सब्जियां के दाम अब भी स्थिर

बारिश के बाद फलों के भाव में 30 से 40 प्रतिशत की कमी आई है, ऐसे में आम आदमी ने राहत महसूस की है
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

dinesh sharma

•

Updated: 20 Aug 2019, 2:47 AM IST

Vegetable prices still stable

बारिश ने लगा दिए फलों के भाव पर ब्रेक, सब्जियां के दाम अब भी स्थिर

मदनगंज-किशनगढ़ (अजमेर).

मानसून की बारिश ने फलों के भाव आम आदमी की पकड़ में ला दिए हैं। वहीं दूसरी ओर सब्जियों के भाव अब भी स्थिर हैं। बारिश के बाद फलों के भाव में 30 से 40 प्रतिशत की कमी आई है। ऐसे में आम आदमी ने राहत महसूस की है। हालत यह है कि कई फल तो सब्जियों से भी सस्ते मिल रहे हैं।

बीते दिनों त्यौहारी मांग के कारण फलों में तेजी आई थी। सेब और नाग सौ रुपए पार पहुंच गए थे, लेकिन अब फलों के भावों में नरमी आ गई है। सेब और नाग के भाव सौ रुपए के अंदर आ गए हैं। वहीं केले, नाशपाती सहित अन्य फलों के भी भाव 30 से 40 प्रतिशत तक कम हुए हैं।

इसके विपरीत सब्जियों के भाव स्थिर हैं। इन दिनों प्याज को छोड़कर किसी सब्जी के भाव नहीं बढ़े हैं। प्याज 20 रुपए किलो से 25 रुपए किलो पहुंच गए हैं। वहीं लौकी, बैंगन, धनिया, टमाटर, शिमला मिर्च, आलू, भिण्डी, काशीफल, लौकी तुरई सहित अन्य सब्जियों के भाव जस के तस हैं।

हालांकि दुकानदारों का कहना है कि बारिश के चलते आवागमन प्रभावित हुआ है। मण्डी में गाडिय़ों की आवक कम हुई है। सब्जियां पहुंचने में समय लग रहा है। इसके चलते भाव स्थिर हैं। आवागमन सही होने पर माल की आवक होगी। कुछ दिनों में भाव में कमी आ सकती है।

फल रुपए प्रति किलो

फल पहले अब

सेब 80-120, 50-80

केले 30 20

नाशपाती 80 50

नाग 100 80