29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
video : विश्व प्रसिद्ध ख्वाजा की नगरी में गूंजे सूफियाना कलाम, खुला जन्नती दरवाजा
Play video

video : विश्व प्रसिद्ध ख्वाजा की नगरी में गूंजे सूफियाना कलाम, खुला जन्नती दरवाजा

ख्वाजा उस्मान हारूनी के उर्स में उमड़े अकीदतमंद
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Yuglesh Sharma

•

Updated: 10 Jun 2019, 1:16 PM IST

अजमेर. ख्वाजा गरीब नवाज के गुरु ख्वाजा उस्मान हारूनी के उर्स के मौके पर जायरीन का सैलाब उमड़ा है। जायरीन की आवक रात भर बनी रहने से दरगाह बाजार, खादिम मोहल्ला, नला बाजार, लंगरखाना, अंदरकोट, पन्नीगरान चौक आदि क्षेत्रों में जबरदस्त चहल-पहल रही। ख्वाजा साहब की दरगाह भी जायरीन से खचाखच भरी नजर आई। दरगाह स्थित महफिल खाने में रविवार रात उर्स की महफिल हुई। इसमें शाही कव्वालों ने सूफियाना कलामों पर अकीदतमंद को झूमने पर मजबूर कर दिया। उर्स के मौके पर दरगाह स्थित जन्नती दरवाजा भी सोमवार तडक़े जियारत के लिए खोल दिया गया है। उर्स सोमवार दोपहर 1.15 बजे कुल की रस्म के साथ सम्पन्न होगा।

 

ख्वाजा उस्मान हारूनी के उर्स के मौके पर ख्वाजा साहब की दरगाह को विशेष रोशनी से सजाया गया है। दरगाह में रविवार को जियारत के लिए जायरीन की लम्बी कतार लगी। चारों तरफ कव्वालियों का दौर चलता रहा। लोग सूफियाना कलामों पर झूमते नजर आए। सोमवार सुबह 9 बजे महाना छठी का शिजरा पढ़ा जाएगा। इस दौरान खुद्दामे ख्वाजा की ओर से मुल्क में अमन-चैन की दुआ की जाएगी। सुबह 11 बजे महफिलखाने में कुल की महफिल शुरू होगी और दोपहर सवा एक बजे कुल की रस्म अदा की जाएगी। कुल की रस्म के बाद जन्नती दरवाजा फिर से बंद कर दिया जाएगा। यह दरवाजा साल में चार बार विशेष मौकों पर ही खोला जाता है।video by : yuglesh sharma