28 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अजमेर
video : निगम दस्ते के आगे इस अनोखे अंदाज में जताया विरोध, देखें वीडियो
Play video

video : निगम दस्ते के आगे इस अनोखे अंदाज में जताया विरोध, देखें वीडियो

दरगाह बाजार में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई का विरोध, दुकान के अंदर से सामान जब्त करने का लगाया आरोप

Google source verification

अजमेर. उर्स तैयारियों को लेकर नगर निगम की ओर से दरगाह क्षेत्र में सडक़ व फु टपाथ पर फैले अतिक्रमण को हटाने के लिए चलाए जा रहे अभियान का बुधवार को व्यापारियों ने विरोध किया। व्यापारी मोती कटला क्षेत्र में निगम के दस्ते के आगे सडक़ पर लेट गए। उन्होंने आरोप लगाया कि निगम के दस्ते में शामिल कर्मचारी दुकान के अंदर से सामान जब्त कर रहे थे। नगर निगम का दस्ता दोपहर में दरगाह थाना पुलिस का जाप्ता लेकर दरगाह क्षेत्र में अस्थायी अतिक्रमण हटाने के लिए निकला। दस्ते ने पहले धान मंडी, दरगाह बाजार, लंगरखाना गली, घसेटी बाजार में दुकानों के बाहर रखा सामान हटाया। दस्ता नला बाजार से लौटा तो मोती कटला क्षेत्र में कुछ व्यापारियों ने निगम दस्ते की कार्रवाई का विरोध किया। यहां व्यापारियों ने निगम वाहन के सामने सडक़ पर लेट गए। उन्होंने निगम की कार्रवाई के विरोध में नारे लगाए। व्यापारियों का आरोप था कि निगम दस्ता दुकान, प्रतिष्ठान के भीतर रखे सामान को जब्त करने की कार्रवाई कर रहा है। कार्रवाई के दौरान वृत्ताधिकारी दरगाह राहुल वशिष्ठ, दरगाह थाने का जाप्ता मौजूद था।

नगर निगम दस्ते ने फुटपाथ पर रखी टेबल, काउंटर हटाने के साथ दुकान से बाहर लगे होर्डिंग और बैनर हटाए। खास बात है कि यहां व्यापारियों ने प्रतिष्ठानों के बाहर सामान रख रखा है। वहीं सामान रखने के लिए तार-रस्सी से हैंगर बनाकर लटका रखे हैं। नगर निगम अधिकारियों ने सामान दुकान के भीतर रखने के लिए समझाया।