
अजमेर/ गगवाना. गगवाना से सटे शहर से मात्र 10 किलोमीटर दूरी पर स्थित चाचियावास ग्राम में पानी की खासी किल्लत है। सार्वजनिक नलों पर आए दिन विवाद होता रहता है। गांव में बने महादेव मंदिर के खुदे ट्यूबवैल के भरोसे पानी की प्यास बुझाते हैं। गा्रमीणों का कहना है कि मात्र 5 से 6 दिन के अंतराल से पानी आता है।चाचियावास निवासी अशोक कुमार का कहना है कि निजी कुओं पर लगे ट्यूबवैल के भरोसे पानी की प्यास बुझानी पड़ती है। बीसलपुर के पानी का फायदा उन्हें आज तक संतोषजनक रूप से नहीं मिला। गांव के राजेन्द्र कुमार का कहना ै कि राजपूत मौहल्ला, खटीक मौहल्ला, बाजार आदि में पेयजल समस्या बनी रहती है।