30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बेकाबू होकर खाई में उतरी वीडियोकोच बस

50 से भी अधिक यात्री बचे बाल-बाल, राजकोट से जा रही थी जयपुर  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Baljeet Singh

•

Updated: 23 Oct 2019, 7:21 PM IST

बेकाबू होकर खाई में उतरी वीडियोकोच बस

तबीजी के निकट राधा सत्संग स्वामी बगीची के पास असंतुलित होकर खाई में उतरी एक निजी वीडियो कोच बस।

अजमेर. मांगलियावास थाना क्षेत्र के तबीजी के निकट राधा सत्संग स्वामी बगीची के पास एक निजी वीडियो कोच बस असंतुलित होकर खाई में उतर गई। इससे बस में सवार करीब 50 से अधिक की यात्री बाल-बाल बच गए। दुर्घटना के बाद बस में सवार यात्रियों में हडक़ंप मच गया। वह चीख-पुकार के बाद मौके पर खड़े राहगीर सहित हाइवे पेट्रोलियम पर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षित यात्रियों को बस से बाहर निकाला।

पुलिस के अनुसार बुधवार को एक वीडियोकोच बस राजकोट से जयपुर जा रही थी। इसी दौरान थाना क्षेत्र के तबीजी के निकट राधा सत्संग स्वामी बगीची के पास सुबह 10बजे बस असंतुलित होकर खाई में उतरते हुए झाडिय़ों में जा घुसी। इससे बस छतिग्रस्त हो गई। वही मौके पर बस में सवार यात्रियों में हडकप मच गया। दुर्घटना के बाद सैकड़ों राहगीर मौके पर जमा हो गए। तथा सूचना के बाद मौके पर पहुंचे थाना अधिकारी रामचंद्र कुमावत ने यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। इधर बस दुर्घटना में हताहत तथा बस में सवार यात्रियों में नुकसान नहीं होने पर पुलिस ने राहत की सांस ली।

बड़ा हादसा टला

थाना क्षेत्र के लामाना के निकट हुए बस टेलर के भीषण हादसे के जख्म अभी भरे ही नहीं की तबीजी राधा सत्संग स्वामी के निकट एक और बड़ा हादसा हो जाता। अजमेर से ब्यावर के मध्य सैकड़ों हादसों के बाद भी प्रशासन द्वारा ठोस कार्रवाई नहीं होने की स्थिति में सैकड़ों लोग हादसों में जान गंवा रहे हैं। लेकिन प्रशासन द्वारा अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

आखिरकार कौन है जिम्मेदार!

अजमेर से ब्यावर नेशनल राजमार्ग पर कई जगह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। ऐसे में वाहन हिचकोले खाते जा रहते हैं। दूसरी और नेशनल हाइवे पर पशुओं जमघट के कारण भी हादसे हो रहे हैं। देखा जाए तो जिम्मेदार व्यक्तियों द्वारा नेशनल हाइवे पर मिट्टी उठानेए आवारा पशुओं को हटाने तथा सर्विस सेंटर पर कार्रवाई नहीं होने की कारण हादसे की संख्या बढ़ रही है।

तबीजी के निकट राधा सत्संग स्वामी बगीची के पास असंतुलित होकर खाई में उतरी एक निजी वीडियो कोच बस।