29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्कूली छात्राओं से अश्लील हरकत के आरोप में हंगामा

आरोपी पीटीआई को बिठुर विद्यालय में लगाया, संस्था प्रधान समेत तीन शिक्षक एपीओ, पुलिस में नहीं की शिकायत
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

dinesh sharma

•

Updated: 13 Oct 2019, 1:58 AM IST

स्कूली छात्राओं से अश्लील हरकत के आरोप में हंगामा

स्कूली छात्राओं से अश्लील हरकत के आरोप में हंगामा

पुष्कर (अजमेर).

समीपवर्ती मोतीसर गांव स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय की करीब डेढ़ दर्जन छात्राओं की ओर से शारीरिक शिक्षक पर अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाए जाने से बवाल मच गया। ग्रामीणों ने शनिवार को विद्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया तथा प्रधानाचार्य का घेराव कर हाथापाई की। सूचना मिलने पर पीसांगन उपखंड अधिकारी एवं पुष्कर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और विद्यालय के कक्ष में बंद आरोपी शिक्षक को शांति भंग के आरोप में हिरासत में लिया।
शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार मामला तीन-चार दिन पूर्व का है। पीडि़त छात्राओं की ओर से प्रधानाध्यापक देवेन्द्र कुमार को शारीरिक शिक्षक राजेन्द्र शर्मा की ओर से अश्लील हरकतें करने का गंभीर आरोप लगाया। मगर प्रधानाध्यापक की ओर से कोई कार्यवाही नहीं की गई।

छात्राओं ने इस संबंध में अभिभावकों को जानकारी दी। इस पर गुस्साए अभिभावकों व ग्रामीणों ने शनिवार को स्कूल पहुंचकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने प्रधानाध्यापक देवेन्द्र शर्मा को घेर लिया तथा आरोपी शिक्षक को सुपुर्द करने की मांग की।

सूचना मिलने पर पुष्कर थानाधिकारी राजेश मीणा, पीसांगन एसडीओ समदरसिंह भाटी मौके पर पहुंचे तथा आरोपी शिक्षक राजेन्द्र शर्मा को हिरासत में लिया। तब जाकर मामला शांत हुआ। इधर, जिला शिक्षा अधिकारी के निर्देश पर पुष्कर बालिका विद्यालय की प्रधानाचार्य राजश्री गौड़ ने पीडि़त छात्राओं के बयान दर्ज कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंप दी।

मामले में संस्था प्रधान देवेन्द्र, शिक्षक मनोज सोनी, रामावतार शर्मा को जांच होने तक एपीओ कर मुख्यालय मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी पीसांगन के लिए रिलीव कर दिया गया है। वहीं पीटीआई राजेन्द्र को बिठुर सीनियर सैकंडरी विद्यालय में लगाया है।

आरोपी पीटीआई को शांतिभंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। घटना को लेकर अभी तक कोई लिखित में रिपोर्ट नहीं मिली है। रिपोर्ट मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

राजेश मीणा, थानाधिकारी, पुष्कर