ग्रामीणों ने बताया कि गांव में दो सार्वजनिक नल लगे हें उनमें पानी नहीं आता। दो हैंडपंप है इनमें से एक खराब है और दूसरे में खारा पानी आता है। निजी खेत में लगे ट्यूबवेल के मालिक की इच्छा पर पानी मिल पाता है। इसके लिए उसकी शर्तों का पालन करना पड़ता है। समूह में जाते हैं तभी वह ट्यूबवेल चालू करता है। लाइट बंद होने की स्थिति पर पीने का पानी रीको औद्योगिक क्षेत्र या मुहामी से लाना पड़ता है।