
stones on police
अजमेर.
गेगल थाने के बुबानी गांव में रविवार को जमकर हंगामा हुआ। एक युवक जंगल में पेड़ पर रस्सी से फंदे पर लटका मिला। युवक के शव जंगल में लटका मिलने से आसपास के गांव में सनसनीफेल गई। आक्रोषित ग्रामीणों ने पहले पुलिस के देरी से पहुंचने पर पथराव किया। फिर आलाधिकारियों के पहुंचने पर पुलिस पर युवक को प्रताडि़त करने का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने गेगल थाने के निलंबन की मांग करते हुए घटनास्थल पर धरना दे दिया। लोगों की नाराजगी के चलते एसपी ने थानाधिकारी को लाइन हाजिर कर दिया।
किया पुलिस पर पथराव
जानकारी अनुगार गेगल थाने के बुबानी गांव निवासी सेठू रावत पुत्र हरजी सिंह रावत रविवार सुबह गेगल-बुबानी मार्ग में जंगल में बबूल के पेड़ पर रस्सी के फंदे पर लटका मिला। घटना की सूचना फेलते ही ग्रामीणों का जमावड़ा लग गया। ग्रामीणों ने सूचना गेगल थाना पुलिस को दे दी लेकिन पुलिस करीब डेढ़ घंटे बाद पहुंची। पुलिस की जीप आते ही ग्रामीणों ने पथराव शुरू कर दिया। पुलिस को उल्टे पैर लौटना पड़ा।
पहुंच गए नेता
सूचना पर पुष्कर विधायक सुरेशसिंह रावत भी घटनास्थल पर पहुंचे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण पन्नालाल पुलिस जाप्ते के साथ पहुंच समझाइश की। ग्रामीणों ने सेठू का घटनास्थल पर ही मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम, गेगल थाने को निलंबित करने और मामले की उच्च स्तर पर जांच की मांग की।
किया था प्रताडि़त...
सेठू रावत को 5-6 दिन तक पुलिस हिरासत में रखकर प्रताडि़त किया। उन्होंने आरोप लगाया कि सेठू की मौत पुलिस अभिरक्षा में हुई लेकिन उसको आत्महत्या का रूप दिया जा रहा है। उन्होंने मामले में गेगल थानाप्रभारी समेत पूरे थाने को निलंबित करने की मांग करते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की।
Published on:
17 Feb 2019 07:18 pm
बड़ी खबरें
View Allअजमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
