30 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विशाल अभा शास्त्रीय संगीत प्रतियोगिता में प्रथम

55वें सांगीतिक अनुष्ठान संगीत महर्षि पं. विष्णु दिगम्बर पलुस्कर संगीत सम्मेलन
less than 1 minute read
Google source verification
विशाल अभा शास्त्रीय संगीत प्रतियोगिता में प्रथम

विशाल अभा शास्त्रीय संगीत प्रतियोगिता में प्रथम

अजमेर. 55वें सांगीतिक अनुष्ठान संगीत महर्षि पं. विष्णु दिगम्बर पलुस्कर संगीत सम्मेलन एवं अखिल भारतीय शास्त्रीय संगीत प्रतियोगिता में अजमेर के विशाल माथुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

संगीत कला केन्द्र आगरा, पं. रघुनाथ तलेगांवकर फाउंडेशन ट्रस्ट आगरा एवं प्राचीन कला केन्द्र चंडीगढ़ के सहयोग से आयोजित इस प्रतियोगिता में तन्मय वैद्य जूनियर बालक वर्ग में तबला वादन में प्रथम रहा एवं तन्वी वैद्य जूनियर वर्ग में गायन में तृतीय स्थान पर रही। विशाल माथुर ने हाल ही में भोपाल में आयोजित क्लासिकल वॢटकल ऑफ इंडिया शास्त्रीय गायन में भी प्रथम स्थान प्राप्त किया था तथा ग्रेमी अवार्ड विनर पं. विश्वमोहन भट्ट की ओर से सुर नूर शास्त्रीय गायन अवार्ड से भी नवाजे गए हैं। विशाम अजमेर में शास्त्रीय संगीतज्ञ आनन्द वैद्य के शिष्य हैं। वे पिछले कई वर्षों से उनके सान्निध्य में संगीत के गुर सीख रहे हैं। अजमेर में कायस्थ समाज की ओर से 10 नवम्बर को विशाल को सम्मानित किया जाएगा।