29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कॉलोनियों के खाली में भूखण्डों भरा पानी, निकासी के नहीं कोई प्रबंध

विधायक, जिला कलक्टर, महापौर को भी लिखा पत्र, क्षेत्रवासियों ने मकानों को नुकसान की जताई आशंका
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Chandra Prakash Joshi

•

Updated: 10 Aug 2019, 10:09 PM IST

Water filled in plots

कॉलोनियों के खाली में भूखण्डों भरा पानी, निकासी के नहीं कोई प्रबंध

अजमेर. (Ajmer) शहर (City)में कॉलोनियों के मध्य खाली भूखण्डों (Plotes) में पानी भरा होने से आसपास के मकानों में नुकसान की आशंका जताई जा रही है। महर्षि दयानन्द सरस्वती विश्वविद्यालय के पास अम्बा पार्क कॉलोनी में भी खाली भूखण्डों में पिछले दस दिनों से पानी (Water) भरा हुआ है।

अजमेर में पिछले दस दिनों से मूसलाधार बारिश (Rain)के बाद खाली भूखण्डों में पानी भरा हुआ है। भूखण्डों में पानी का भराव कम नहीं होने एवं प्रशासन की ओर से पानी खाली नहीं कराने के बाद क्षेत्रवासियों में आक्रोश बढ़ गया है। अम्बा पार्क कॉलोनी (Collony)निवासी जीपी माथुर ने बताया कि भूखण्डों में पानी भरने से मकानों में नुकसान हो रहा है। अगर समय रहते पानी खाली नहीं किया तो मकानों में भारी नुकसान हो सकता है। साथ ही बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। कॉलोनी के बजरंगलाल, चन्द्राराम जाखड़, अतुल शर्मा, युगल किशोर, शेखर गुप्ता, उत्तमचन्द्र गुप्ता, थानसिंह योगेश्वर, डॉ. के.एस. शेखावत, बुद्धाराम योगी, सुन्दर लाल आदि ने बताया कि पुष्कर विधायक (MlA) सुरेश सिंह रावत, जिला कलक्टर विश्व मोहन शर्मा, महापौर धर्मेन्द्र गहलोत को भी कॉलोनी के खाली भूखण्डों में दस दिनों से पानी को खाली करवाने की मांग की गई है, मगर अभी तक किसी ने भी सुध नहीं ली है।

इन कॉलोनियों में भी भूखण्डों में भराव

प्रगतिनगर, महाराणा प्रताप, हरिभाऊ उपाध्यायनगर पत्रकार कॉलोनी, वैशालीनगर, बी.के. कौल नगर, अम्बेे विहार गणपतिनगर सहित अन्य कॉलोनियों में भी खाली भूखण्डों में पानी भराव रहने से मकानों को नुकसान की आशंका जताई जा रही है।