29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
पुलिया से बह रहा पानी दे रहा हादसे को न्योता
Play video

पुलिया से बह रहा पानी दे रहा हादसे को न्योता

पानी बहने व भारी वाहनों से पुलिया क्षतिग्रस्त
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

dinesh sharma

•

Updated: 2 Nov 2019, 10:51 PM IST

अजमेर.

जनाना अस्पताल से माकड़वाली गांव मार्ग पर बरसाती पुलिया क्षतिग्रस्त होने से हादसे की आशंका बन गई है। शहर में बरसात बंद हुए जहां एक महीने से भी अधिक समय हो चुका है, वहीं पुलिया से आज भी तेज रफ्तार पानी बदस्तूर बह रहा है।

लगातार पानी बहने और भारी वाहनों के संचालन से पुलिया क्षतिग्रस्त हो चुकी है। एेसे में कभी भी किसी वाहन चालक के दुर्घटनाकारित होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है।

पुलिया पर कर रहे वाहन की धुलाई

पुलिया क्षतिग्रस्त होने से बने गड्ढों में पानी भरने और लगातार पानी बहने से कई वाहन चालक इसका उपयोग वाहन धोने में कर रहे हैं। चालक अपने वाहन को पुलिया पर ही खड़ा करके उसकी धुलाई कर रहे हैं।

READ MORE : अस्तबल में रौनक का इंतजार

एेसे में पुलिया और संकरी हो गई है, जिससे दूसरी ओर से आने वाले वाहन को निकलने के लिए अधिक जगह नहीं बचती। साथ ही वाहन के गुजरते समय वाहन की धुलाई कर रहे लोगों के चपेट में आने का अंदेशा भी बना रहता है।

गत दिनों किया था प्रदर्शन

पुलिया पर पानी बहने और हादसे के डर को लेकर गत दिनों माकड़वाली के बाशिंदों ने मौके पर प्रदर्शन कर रोष जताया था। माकड़वाली निवासी प्रधान गुर्जर ने बताया कि पुलिया क्षतिग्रस्त होने से दुपहिया वाहन यहां असंतुलित हो जाता है। एेसे में कई बार वाहन चालक व सवार गिर भी चुके हैं।

पूर्व में हो चुके हैं हादसे

मानसून के दौरान भी पुलिया पर बरसाती पानी उफनने से पूर्व में कई हादसे हो चुके हैं। गत वर्ष बरसात के दौरान एक बाइक पुलिया पर पानी में बह गई। इसका चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे बहने से बमुश्किल बचाया जा सका।

ये हो समाधान

पुलिया के स्थान पर ओवरब्रिज बनाया जाए

पुलिया पर वाहन धुलाई पर रोक लगाई जाए

दोनों तरफ दुर्घटना संभावित क्षेत्र का साइन बोर्ड लगे

पुलिया पर लगे बेरिकेड्स पर रेलिंग लगाई जाए

मौके पर बने गड्ढों की मरम्मत कराई जाए