31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हाड़कम्पा रही है सर्दी, इसलिए हार्ट को ऐसे बचाकर रखें

-क्योंकि कड़क सर्दी में बढ़ जाता है हार्ट अटैक का खतरा, प्रतिदिन चार किमी पैदल चल हार्ट अटैक से खुद को बचाएं
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Kanaram Mundiyar

•

Updated: 19 Dec 2019, 9:10 PM IST

हाड़कम्पा रही है सर्दी, इसलिए हार्ट को ऐसे बचाकर रखें

हाड़कम्पा रही है सर्दी, इसलिए हार्ट को ऐसे बचाकर रखें

अजमेर.
प्रदेश में ओलावृष्टि के बाद हाड़कंपा देने वाली सर्दी बढऩे के साथ ही हार्ट अटैक ( Heart Attack ) के केस में भी वृद्धि आ गई है। बुजुर्ग ही नहीं युवाओं में भी हार्ट अटैक की घटनाएं इन दिनों बढ़ गई है। मगर हार्ट अटैक से बचने के लिए अपनी दिनचर्या में बदलाव जरूरी है। प्रतिदिन करीब 5 किलोमीटर पैदल चलें और व्यायाम करें।
सर्दी के मौसम में आमतौर पर कार्डियोलोजी विभाग में आउटडोर ही नहीं इंडोर भी बढ़ जाता है, मगर पिछले चार-पांच दिनों में सुबह आर्ट अटैक की घटनाएं भी अधिक हो रही हैं। जवाहर लाल नेहरू अस्पताल में और दिनों के मुकाबले आउटडोर में करीब 25 से 30 प्रतिशत की बढोत्तरी हो गई है। वहीं हार्ट अटैक के केस में भी 25 प्रतिशत वृद्धि हुई है। सर्दी के मौसम में आमजन को सावधानी रखने की भी जरूरत है।

स्ट्रेस नहीं लें, 4 किमी पैदल चलें-
सर्दी में हार्ट अटैक के मामले 25 प्रतिशत तक बढ़े हैं। आमजन को स्ट्रेस से बचना चाहिए। प्रतिदिन 4 किमी पैदल चलना चाहिए। सुबह उठकर व्यायाम करें, सर्दी में अचानक बैड से नहीं उठें। अगर आपकी उम्र 50 साल हो चुकी है तो हर साल अपने स्वास्थ्य का सम्पूर्ण चैकअप करवाएं। मस्त रहें, टेंशन फ्री रहें।

-डॉ. एम.जी. अग्रवाल, जेएलएनएच

व्यायाम करें, चिकित्सक से भी परामर्श लें

सुबह उठकर व्यायाम करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। खासकर हार्ट अटैक की नौबत ही नहीं आए इसके लिए जरूरी है कि अपनी दिनचर्या में बदलाव करें। व्यायाम करें, अगर परिवार की हिस्ट्री है तो पहले से ही चिकित्सक से परामर्श लेकर चैकअप करवाएं। टेंशन नहीं करें, फास्ट फूड से बचें।

-डॉ. आलोक शर्मा, जेएलएनएच