दोनों का शव कुएं में मिला
पुलिस के अनुसार गेगल निवासी शमशुद्दीन की 27 वर्षीय पत्नी हसीना सोमवार रात 11 बजे घर से बिना बताए निकल गई। सुबह परिजन ने तलाश की, लेकिन उसका सुराग नहीं लग सका। ससुराल पक्ष ने हसीना के पीहर प्रतापगढ़ घाटरसी सूचना दी। सोमवार दोपहर हसीना व उसकी ढाई वर्षीय बेटी सबा का शव घर के सामने स्थित कुएं में मिला। जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। शव देखकर हर एक का दिल पसीज गया। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाल लियाा। उन्होंने पुलिस को सूचना दिए बगैर दफनाने की तैयारी कर ली, लेकिन प्रतापगढ़ से आए हसीना के भाई इकबाल ने बहन की मृत्यु के कारणों को लेकर हंगामा कर दिया। विवाद बढऩे पर गेगल थाना पुलिस पहुंची। पुलिस ने रात 9.30 बजे शव को कब्जे में लेकर जेएलएन अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस बुधवार को पोस्टमार्टम कराएगी।