6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रेमी के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतारा

पुलिस ने दो घंटे में किया हत्याकांड का पर्दाफाश

2 min read
Google source verification
,

पुलिस की गिरफ्त में पति की हत्या की आरोपी पत्नी व पति।,पुलिस की गिरफ्त में पति की हत्या की आरोपी पत्नी व पति।,पुलिस की गिरफ्त में पति की हत्या की आरोपी पत्नी व पति।,पुलिस की गिरफ्त में पति की हत्या की आरोपी पत्नी व पति।


केकड़ी(अजमेर). समीपवर्ती पारा में आए दिन की मारपीट से तंग आई पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतार दिया। घटना से गांव में सनसनी फैल गई। इधर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दो घंटे में हत्याकांड का खुलासा कर पत्नी व उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयनारायण मीणा ने बताया कि पारा निवासी बरदा माली (47) पुत्र काना माली की उसकी पत्नी गीता व उसके प्रेमी गणेशपुरा निवासी शिवराज मीणा ने हत्या की है। बरदा ने रामदेव खटीक का खेत बटाई पर ले रखा था। शुक्रवार रात बरदा खाना खाकर रखवाली के लिए खेत पर चला गया। सुबह जब काफी देर तक वह घर नहीं लौटा तो पुत्र मोनू व पुत्री मैना खेत पर पहुंचे। जहां चारपाई पर बरदा का लहूलुहान हालत में शव पड़ा मिला। उसका सिर फटा हुआ तथा एक हाथ में फे्रक्चर था। बच्चों ने गांव में जाकर अपने परिजनों को घटना के बारे में बताया। सूचना पर अजमेर से फोरेंसिक टीम, डॉग स्कवाड व साइक्लोन टीम ने मौके पर पहुंच कर साक्ष्य जुटाए।

दो घंटे में किया खुलासा

पुलिस पूछताछ में शक की सुई बरदा की पत्नी गीता पर जा टिकी। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करने की बात कबूल कर ली। पुलिस ने हत्या के आरोप में गीता एवं उसके प्रेमी गणेशपुरा निवासी शिवराज मीणा को गिरफ्तार कर लिया।

पति को ठिकाने लगाने की ठानी

बरदा आदतन शराबी था। शराब पीकर वह अक्सर गीता के साथ मारपीट करता था। एक वर्ष पूर्व उसकी मुलाकात पड़ौस के खेत मालिक शिवराज से हुई। गीता को पिटता देख शिवराज तनाव में आ जाता था। धीरे-धीरे गीता व शिवराज के बीच संबंध प्रेम प्रसंग में तब्दील हो गए। इसके बाद गीता ने पति से पीछा छुड़ाने की ठान ली।

गीता व शिवराज गत रात्रि लगभग 12 बजे खेत पर पहुंचे और भारी भरकम वस्तु से बरदा के सिर पर वार किया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सुबह जब परिवार को घटना की जानकारी हुई तो गीता रोने का नाटक करने लगी।