
पीडि़ता के बयान में शामिल महिलाओं से होगी पूछताछ
अजमेर. अजमेर डेयरी अध्यक्ष रामचन्द्र चौधरी पर बलात्कार के आरोप मामले में रामगंज थाना पुलिस ने पीडि़ता के धारा 164 सीआरपीसी के बयानों में शामिल महिलाओं से भी पूछताछ करेगी। रविवार को पुलिस ने पीडि़ता के गांव में तफ्तीश करने के साथ गुलाबपुरा थाने पर दी गई शिकायत की पड़ताल की।
थानाप्रभारी गोमाराम ने बताया कि पीडि़ता के बयान में कुछ महिलाओं को नामजद किया है। पीडि़ता का आरोप है कि ये महिलाएं भी अजमेर डेयरी में काम करने के दौरान यौन शोषण का शिकार हुईं और प्रताडि़त होकर नौकरी छोड़ गईं। पुलिस इन बयान में नामजद महिलाओं की तलाश कर उनके बयान दर्ज करेगी। उल्लेखनीय है कि पीडि़ता ने बयानों में अजमेर डेयरी में अन्य महिलाओं को नामजद कर यौन शोषण का शिकार होने की बात कही है। पीडि़ता के बयानों की तस्दीक के लिए पुलिस इन महिलाओं की तलाश में जुटी है।
गुलाबपुरा थाने से ली प्रति
थानाप्रभारी गोमाराम ने रविवार को गुलाबपुरा थाने से भी पीडि़ता की ओर से दी गई शिकायत की प्रति ली। पीडि़ता ने अपने बयान में बताया कि वारदात के बाद वह दूसरे दिन अपने गांव चली गई। यहां उसने दो दिन बाद अपने भाई और मां को उसके साथ घटित घटना की जानकारी। इसके बाद उन्होंने भीलवाड़ा जिले के गुलाबपुरा थाने में शिकायत दी लेकिन उसे चार-पांच दिन तक गुलाबपुरा थाना पुलिस घुमाती रही। फिर उसे घटना अजमेर जिले की होना बताकर डाल दिया। हालाकि उसको सुरक्षा संबंधित शिकायत गुलाबपुरा पुलिस ने ली थ
Published on:
4 Nov 2019, 4:00 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.