29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरुकता रैली निकाली
Play video

विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरुकता रैली निकाली

चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से विश्व जनसंख्या दिवस (world population day) पर जागरूकता रैली निकाली गई।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 11 Jul 2019, 9:09 PM IST

अजमेर. चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से विश्व जनसंख्या दिवस (world population day) पर जागरूकता रैली निकाली गई। अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सम्पत सिंह जोधा ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली के माध्यम से छोटे परिवार का संदेश देकर जनसंख्या नियंत्रण के आह्वान किया गया।

परिवार कल्याण संबंधी जानकारी

स्वास्थ्य संकुल भवन से सरकारी व निजी नर्सिंग कॉलेज के छात्र-छात्राओं, आशा सहयोगिनियों व अन्य स्वास्थ्य कार्यकर्ता रैली में रवाना हुए। रैली स्वास्थ्य संकुल भवन से होती हुई सावित्री चौराहा, बजरंगगढ़ पहुंची। बजरंगगढ़ चौराहे पर मानव शृंखला बनाकर परिवार कल्याण संबंधी जानकारी दी गई। इसके बाद रैली अग्रसेन चौराह स्थित ट्रेनिंग सेन्टर पहुंची। जहां डॉ. जोधा ने छात्र-छात्राओं, आशा सहयोगिनियों व अन्य स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को परिवार कल्याण संबंधित योजनाओं व इनके प्रचार-प्रसार के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए एवं छोटा परिवार के लाभ संबंधित जानकारी दी।

300 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (स्वा) डॉ.आर.एस किराडिय़ा, जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रामलाल चौधरी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक एस.के. सिंह, जिला आशा समन्वयक महेश बिहारी माथुर, जिला एड्स समन्वयक डॉ. मनीष जोशी, जिला एमएनडी असिस्टेंट मुकेश टांक, जिला सलाहकार फ्लोरोसिस जितेन्द्र हरचंदानी, जिला समन्वयक पीसीपीएनडीटी ओमप्रकाश टेपण, जिला अरबन समन्वयक डॉ. नीति शर्मा, रवि विलियम, सीता जाट, सहायक सांख्यिकी अधिकारी अनिल कुमार जैथलिया आदि उपस्थित रहे। रैली में करीब 300 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

read more: Fees Hike: स्कूल चला रहे हैं पेरेंट्स की जेब पर कैंची