30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Worship: जलझूलनी एकादशी पर निकली ठाकुरजी के रेवाडिय़ां

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 21 Sep 2018, 10:25 AM IST

procession in city

procession in city

अजमेर.

जलझूलनी एकादशी पर शहर में ढोल-ढमाके और गाजे-बाजे के साथ ठाकुरजी की रेवाडिय़ां निकाली गईष। ठाकुरजी को जल विहार कराया गया। लोगों ने रेवाड़ी के दर्शन कर मन्नत मांगी।

भाद्रपद की जलझूलनी एकादशी पर ठाकुरजी की पारम्परिक रेवाडिय़ां निकली गई। मेयो कॉलेज में विभिन्न सदनों के छात्रों ने पारम्परिक रंग-बिरंगे साफे बांधकर ठाकुरजी की रेवाड़ी निकाली। जयकारे लगाते हुए उन्होंने ठाकुरजी को स्वीमिंग पूल में जल विहार कराया।

इसी तरह अखिल भारतीय बसीटा धोबी महासभा पुष्कर के तत्वावधान में भगवान राधाकृष्ण की रेवाड़ी निकाली गई। इसी तरह शांतिपुरा सत्यानाराण मंदिर, नृसिंह मंदिर, चारभुजा मंदिर और अन्य देवालयों से ठाकुरजी की रेवाडिय़ां निकाली गई। मान्यतानुसार छोटे बच्चों-शिशुओं को रेवाड़ी के नीचे से निकाल कर, श्रीफल चढ़ाकर घर-परिवार में खुशहाली की कामना की गई। सुन्दर विलास स्थित गर्ग भवन में जलझूलनी एकादशी मनाई गई। इसके बाद हाथी भाटा लक्ष्मीनारायण मन्दिर से आई रेवाड़ी की पूजा कई गई।

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से मुलाकात

महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय के छात्रसंघ पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से मुलाकात की। पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को छात्रसंघ कार्यालय के उद्घाटन का न्यौता भी दिया।

छात्रसंघ अध्यक्ष लोकेश गोदारा, उपाध्यक्ष शिवनेश कुमार सिंह, महासचिव राहुल राजपुरोहित और संयुक्त सचिव निहारिका उपाध्याय ने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से जयपुर में मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय में पांच साल बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की जीत पर पदाधिकारियों को मिठाई खिलाई। इस दौरान छात्रसंघ अध्यक्ष गोदारा ने मुख्यमंत्री को छात्रसंघ कार्यालय के उद्घाटन समारोह में आने का निमंत्रण सौंपा। मुख्यमंत्री ने जल्द तिथि निर्धारित करने की बात कही। इस दौरान पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष मोहित जैन, रविंद्र वैष्णव, महावीर डांगी, अवतार सिंह गुर्जर और अन्य मौजूद थे।

2012 में आई थी सीएम

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने 2012 में महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय में छात्रसंघ कार्यालय का उद्घाटन किया था। तब विकास चौधरी छात्रसंघ अध्यक्ष बने थे। तब प्रदेश में कांग्रेस सरकार थी। इस बार छात्रसंघ कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम को मंजूरी मिली तो वे छह साल बाद विश्वविद्यालय में आएंगी।