दोपहर 3.30 बजे आशीष को कोई नजर नहीं आया तो उसने आउटडोर से निकलने का प्रयास किया लेकिन कोई रास्ता नहीं मिला। उसने कांच के दरवाजा बजाना शुरू कर दिया। यहां शिशुरोग विभाग में आने वाली महिलाओं ने उसे भीतर देख लिया। सूचना पर अस्पताल के सुरक्षाकर्मी पहुंचे। आउटडोर के भीतर युवक को बंद देखकर उनके होश उड़ गए।