अजमेर.
बेरोजगारी और बीमार पत्नी की तिमारदारी से उकताए युवक ने बुधवार दोपहर खरवा कस्बे में धारदार चाकू से पत्नी, बेटियों के बाद अपना रेत लिया। छह वर्षीय मासूम की घटनास्थल पर दर्दनाक मौत हो गई जबकि जख्मी महिला व एक बच्ची का अमृतकौर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद अजमेर रैफर कर दिया। यहां अजमेर में दस वर्षीय मासूम ने भी दम तोड़ दिया। आरोपी युवक का ब्यावर में इलाज चल रहा है। ब्यावर सदर थाना पुलिस प्रकरण की अनुसंधान में जुटी है।