30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पानी की टंकी पर चढ़े युवक ने फेंके पत्थर

पुलिस ने उतारा : ग्वालियर का रहने वाला है अवसादग्रस्त युवक  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Manish Singh

•

Updated: 15 Nov 2019, 7:00 AM IST

पानी की टंकी पर चढ़े युवक ने फेंके पत्थर

पानी की टंकी पर चढ़े युवक ने फेंके पत्थर

अजमेर. तोपदड़ा में पानी की टंकी पर चढ़े युवक ने गुरुवार शाम अंधेरा गहराते ही पथराव शुरू कर दिया। अचानक हुई पथराव से क्षेत्र में दहशत का माहौल हो गया। क्लॉक टावर थाना पुलिस ने जलदाय विभाग के कर्मचारी की मदद से टंकी पर चढ़ युवक से समझाइश कर नीचे उतारा। क्लॉक टावर थाना पुलिस उससे पड़ताल में जुटी है।

थानाप्रभारी सूर्यभान सिंह ने बताया कि गुरुवार शाम को तोपदड़ा पानी की टंकी से अचानक पथराव शुरू हो गया। टंकी के ऊपर से पथराव से आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल हो गया। हालांकि युवक की ओर से फेंके गए पत्थर से कोई भी चोटिल नहीं हुआ। पुलिस कन्ट्रोल रूम से सूचना मिलते ही क्लॉक टावर थाने से उप निरीक्षक अनिलदेव कल्ला पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस की टीम जलदाय विभाग के कर्मचारी की मदद से पानी की टंकी के ऊपर पहुंची। उन्होंने युवक को समझा-बुझा कर नीचे उतारा। पड़ताल में युवक ने अपनी पहचान मध्यप्रदेश के ग्वालियर रेलवे स्टेशन के पास रहने वाले राजू पुत्र कुशाल सोलंकी (जाटव) के रूप में दी। पड़ताल में पाया गया कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। पुलिस उसे पूछताछ कर परिजन से सम्पर्क के प्रयास में जुटी है।

परिजन के साथा आया

पुलिस पड़ताल में सामने आया कि राजू परिजन के साथ अजमेर आया था। वह किन परिस्थितियों में तोपदड़ा में पानी की टंकी पर पहुंचा पुलिस पड़ताल कर रही है। युवक के परिजन की भी तलाश की जा रही है।