29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Accident-अंडरपास में भरा पानी, ट्रेक पार करते हुए ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

लाडपुरा गांव के पास रेलवे ट्रेक पार करने के दौरान एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Manish Singh

•

Updated: 2 Oct 2019, 3:00 AM IST

Accident-अंडरपास में भरा पानी, ट्रेक पार करते हुए ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

Accident-अंडरपास में भरा पानी, ट्रेक पार करते हुए ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

मजदूरी कर घर लौट रहा था युवक

अजमेर. लाडपुरा गांव के पास रेलवे ट्रेक पार करने के दौरान एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। गेगल थाना पुलिस ने संदिग्ध हालात में मृत्यु का मामला दर्जकर अनुसंधान शुरू कर दिया।

पुलिस के अनुसार लाडपुरा निवासी ज्योति कुमार (32) पुत्र अजीत कुमार मेघवंशी मजदूरी करके सोमवार रात बाइक पर घर लौट रहा था। लाडपुरा रेलवे फाटक बंद होने और अंडर पास में पानी भरा होने पर ज्योति बाइक समेत रेलवे ट्रेक पार कर रहा था। तभी वह ट्रेन की चपेट में आ गया। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने देर रात शव जवाहरलाल नेहरू अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। मंगलवार को पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजन के सुपुर्द कर दिया।

...आए दिन हादसे

लाडपुरा निवासी जसवंतसिंह रावत ने बताया कि अंडर पास में हमेशा पानी भरा रहता है। जिससे यहां आए दिन हादसे होते रहते हैं।