2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

14 साल के लड़की को 24 के साल के टीचर से हुआ प्यार, दोनों ने होटल में जहर खाकर दी जान 

Aligarh News: अलीगढ़ में एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नाबालिग लड़की और शिक्षक के बीच प्रेम-प्रसंग में जहर खाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला ? 
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलीगढ़

•

image

Nishant Kumar

•

Updated: 5 May 2025, 10:50 PM IST

Aligarh

Aligarh Suicide case: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के रोरावर थाने के खेरेश्वर चौराहे के नजदीक होटल रॉयल रेस्पाइट के कमरा संख्या 204 में एक नाबालिग लड़की और युवक के शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया। होटल संचालक ने घटना की सूचना डायल 112 पर पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

क्या है पूरा मामला ? 

अलीगढ़ जिले के ज्वालाजीपुरम बन्नादेवी के रहने वाले प्रमोद कुमार के 24 वर्षीय बेटा चंद्रभान मेलरोज बाईपास संत नगर के एक प्राइवेट स्कूल में टीचर था। चन्द्रभान को अपनी ही स्कूल के नौवीं क्लास की 14 साल की लड़की से प्रेम हो गया। लड़की भी बन्नादेवी इलाके की ही बताई जा रही है। लड़की चंद्रभान के यहां ट्युसन पढ़ने भी जाती थी। 

घरवालों को चला मालूम 

दोनों के बीच प्रेम-सम्बन्ध की बात दोनों के घरवालों को मालूम चली। लड़की के घरवालों ने लड़की को चंद्रभान के यहां ट्यूशन जाना बंद करा दिया। हालांकि, दोनों स्कूल में मिलते रहते थें। चंद्रभान के पिता प्रमोद ने बताया कि उन्हें जब इस बारे में पता चला तो उन्होंने चंद्रभान को रोका लड़की के परिवार वालों से भी बात की लेकिन दोनों मानने को तैयार नहीं थें। वो एक साथ रहना चाहते थे। 

सोमवार को होटल में खाया जहर 

दोनों सोमवार को होटल पहुंचे। वहां लड़की ने अपना फर्जी आधार कार्ड किया और कमरा बुक किया। दोनों ने रिसेप्शन पर कहा कि दो तीन घंटे बातचीत करके चले जायेंगे। कई घंटों बाद जब दोनों वापस नहीं आये तो होटल संचालक ने आवाज दी। आवाज देने के बाद भी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई तो उसने दूसरी चाभी से कमरे का दरवाजा खोला तो दोनों की लाश मिली। इसके बाद होटल संचालक ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

यह भी पढ़ें: क्या है यूपी पुलिस की रिश्वतखोर महिला दरोगा अमृता यादव के बर्खास्त होने की असली वजह?

पुलिस ने क्या कहा ? 

एएसपी मयंक पाठक ने बताया थाना रोरावर अन्तर्गत द रॉयल रिट्रीट होटल के कमरे में एक लड़का व लड़की का शव मिलने की सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा फील्ड यूनिट टीम के साथ मौका मुआयना किया गया, प्रथम दृष्टया जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रकरण मालूम पड़ रहा है, दोनों शव को पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भेजा गया है, अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है, मौके पर शांति है।