1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टप्पल कांड: आरोपी असलम के खिलाफ खुद की बच्ची के साथ रेप का मुकदमा हो चुका है दर्ज, तीसरा आरोपी भी ​गिरफ्तार

  पुलिस ने इस मामले में जाहिद के भाई और तीसरे आरोपी मेहंदी हसन को भी गिरफ्तार कर लिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलीगढ़

•

image

suchita mishra

•

Updated: 8 Jun 2019, 12:15 PM IST

accused

accused

अलीगढ़। टप्पल में ढाई साल की मासूम की बर्बरता के साथ हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों जाहिद और असलम को गिरफ्तार किया है। असलम की काली करतूतों की लंबी लिस्ट है। उसके खिलाफ पहले से ही थाने में तमाम गंभीर आरोपों को लेकर मामले दर्ज हैं।

अपनी ही बेटी से दुष्कर्म करने का आरोप
उसके खिलाफ वर्ष 2014 में थाना टप्पल में ही उसकी चार साल की मासूम बेटी के साथ दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज कराया गया था। बेटी से दुष्कर्म के मामले में जमानत पर छूटने के बाद असलम के खिलाफ एक महिला के साथ छेड़छाड़ करने का मुकदमा दर्ज हुआ। इसके बाद वो दिल्ली चला गया और वहां एक बच्चे का अपहरण किया। हालांकि दिल्ली पुलिस ने इस मामले में आरोपित को पकड़कर बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया था। टप्पल थाने में ही उसके खिलाफ 3 यूपी गुंडा एक्ट का मुकदमा भी दर्ज है।

तीसरा आरोपी गिरफ्तार
इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपित जाहिद के भाई मेहंदी हसन को भी गिरफ्तार कर लिया है। उसकी पत्नी व अन्य सहयोगियों की तलाश में जुटी है। वहीं असलम के परिजनों की भी तलाश जारी है। दोनों के घरों में कोई नहीं है। उन्हें पकड़ने के लिए पुलिस जगह जगह दबिश दे रही है। दोनों के परिजन फरार हैं। घरों पर कोई नहीं हैं। पुलिस की कई टीमें दबिश दे रही हैं। एसएसपी के अनुसार कई बिंदुओं पर जांच चल रही है। एसआइटी टीम का गठन किया जा चुका है जिसका नेतृत्व एसपी देहात मणिलाल पाटीदार करेंगे। कार्रवाई का पर्यवेक्षण एसपी क्राइम डॉ. अरविंद कुमार करेंगे। टीम में उनके साथ सीओ खैर पंकज कुमार श्रीवास्तव, इंस्पेक्टर टप्पल संजय कुमार जायसवाल, महिला थाना इंस्पेक्टर सुनीता मिश्रा, क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार व रवींद्र कुमार दुबे शामिल रहेंगे। सहयोग के लिए फोरेंसिक टीम, एसओजी प्रभारी श्रवण कुमार, सर्विलांस प्रभारी अभय शर्मा, महिला आरक्षी ज्योति व रूबी सैनी रहेंगी।

एक नजर में जानिए पूरा घटनाक्रम

-30 मई को सुबह साढ़े आठ बजे मासूम घर के बाहर खेलते समय गायब।

-31 मई को टप्पल थाने में पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की।

-02 जून को सुबह सात बजे घर से चंद कदम दूर कूड़े के ढेर में शव पड़ा मिला।

- नौ बजे थाने के बाहर सड़क पर शव रखकर आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए ग्रामीणों ने लगाया जाम।

-11 बजे एसएसपी, सांसद, खैर विधायक पहुंचे और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया।

- दोपहर दो बजे पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा बालिका का शव।

- शाम पांच बजे पोस्टमार्टम।

- सात बजे गांव में पुलिस की कड़ी सुरक्षा में अंतिम संस्कार।

- देर रात लापरवाही बरतने वाले इंस्पेक्टर टप्पल को किया लाइन हाजिर।

-03 जून को दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन।

-04 जून को आरोपित जाहिद व असलम की गिरफ्तारी।

- सासंद व खैर विधायक ने ग्रामीणों को जूस पिलाकर धरना खत्म कराया।

-05 जून को दोनों आरोपितों को पुलिस ने जेल भेजा।

-06 जून को सोशल मीडिया पर छाया टप्पल प्रकरण।

- देर रात एसएसपी ने तत्कालीन इंस्पेक्टर टप्पल, तीन दारोगा व एक सिपाही निलंबित किया।

-07 जून को एसआइटी जांच के साथ आरोपितों पर एनएसए व पॉक्सो एक्ट में कार्रवाई की घोषणा।

- देशभर में सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाओं ने जोर पकड़ा।