महिला ने अपने पति के खिलाफ ही मारपीट, अभद्रता और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर दिया है। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने कहा है कि पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है, जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।