
नवनीत अग्रवाल की अलीगढ़ में दुकान है। वे RSS नगर कार्यवाहक हैं। वह शुक्रवार को बाइक से घर जा रहे थे। बदमाशों ने घेरकर गोली चला दी। गोली लगने से नवनीत गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गए। बदमाशों ने बाइक और बैग लेकर फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना स्थल पर नवनीत के बाइक और बैग नहीं मिला। पुलिस हमलावरों की तलाश की जुटी है।
नवनीत को लगी 2 गोली
रास्ते में मुकंदपुर रोड पर बोलेरो सवार बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। उन पर फायरिंग शुरू कर दी। उन्हें दो गोली लगी है। गोली मारने के बाद बदमाश उन्हें मरा हुआ समझकर भाग गए।
आरएसएस और बीजेपी नेताओं ने की प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी
घटना की जानकारी मिलते ही संघ और भाजपा के तमाम कार्यकर्ता, पदाधिकारी मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। कुछ समय बाद मौके पर बीजेपी के सांसद सतीश गौतम, कई विधायक सहित तमाम अधिकारी पहुंचे।
Updated on:
17 Dec 2022 08:59 pm
Published on:
17 Dec 2022 08:59 pm
