जिलाधिकारी ने निर्देश दिया है कि शीतलहर एवं कड़ाके की सर्दी के दृष्टिगत कक्षा नर्सरी से 8 तक के समस्त सरकारी-गौरसरकारी स्कूलों के बच्चों को ध्यान में रखते हुएनर्सरी से कक्षा 8 तक के सभी स्कूल-विद्यालयों में 17 व 18 जनवरी तक अवकाश घोषित किया जाए। इस संबंध में बीएसए डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय ने पत्र जारी किया है। यह आदेश सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूलों पर लागू होगा। तथा जो भी विद्यालय खुलेंगे उनकी शिकायत या सूचना पर कार्रवाई की जाएगी।