29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

AMU छात्रसंघ चुनाव घोषित, जानिए पूरा कार्यक्रम

छात्रसंघ चुनाव के लिए एएमयू के छात्रों ने आंदोलन शुरू किया था। इसके बाद विश्वविद्यालय को चुनाव की तारीख घोषित करनी पड़ी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलीगढ़

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 5 Nov 2017, 3:09 PM IST

AMU student union election

AMU student union election

अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के छात्रसंघ तथा छात्र वर्ग से यूनिवर्सिटी कोर्ट में प्रतिनिधित्व हेतु चुनावी कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई। इनके लिए मतदान 5 दिसम्बर को होगा। छात्रसंघ चुनाव के लिए विद्यार्थियों ने आंदोलन शुरू कर दिया था। इसके बाद विश्वविद्यालय ने आनन-फानन में छात्रसंघ चुनाव कराने का निर्णय किया।

ये है चुनाव कार्यक्रम
मुख्य चुनाव अधिकारी मुजीबउल्लाह जुबैरी ने बताया है कि 24 नवम्बर से चुनावी प्रक्रिया आरंभ हो जाएगी। 24 नवम्बर को प्रातः 10 बजे संबंधित डीन्स द्वारा वोटर लिस्ट डिसप्ले कर दी जाएगी। 25 नवम्बर से वोटर लिस्ट को सही करने का कार्य आरंभ होगा। उन्होंने बताया कि 25 नवम्बर को ही सायं 4 बजे संबंधित डीन्स द्वारा अंतिम रूप से वोटर लिस्ट जारी कर दी जाएगी। मुजीबउल्लाह जुबैरी ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया 27 नवम्बर को प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक एएमयू छात्रसंघ के कार्यालय में पूर्ण होगी। 27 नवम्बर को ही सायं 6 से नामांकन पत्रों की जांच का कार्य आरंभ होगा। 28 नवम्बर को प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक नामांकन पत्र वापस लिए जा सकेंगे। उन्होंने बताया कि वैध पाये गये उम्मीदवारों की सूची 28 नवम्बर को ही सायं चार बजे एएमयू छात्र संघ के कार्यालय पर जारी कर दी जाएगी। मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि 29 नवम्बर को प्रातः 10 बजे से वैध उम्मीदवारों को क्रमांक संख्या आवंटित कर दिया जाएगा। उसी दिन दोपहर 3 बजे उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी।

तीन दिरम्बर को अंतिम बार चुनाव प्रचार
श्री मुजीबउल्लाह जुबैरी ने बताया कि छात्रसंघ के मुख्य पदों के लिए चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों का अंतिम भाषण 3 दिसम्बर रविवार को दोपहर 2 बजे से यूनियन हाल की प्राचीर पर होगा। इसके बाद प्रचार पूरी तरह थम जाएगा। उन्होंने बताया कि चुनाव 5 दिसम्बर मंगलवार को प्रातः 9 बजे से सायं 5 बजे तक फैकल्टी स्तर पर होगा। शाम 7 बजे से मतगणना का कार्य आरंभ हो जाएगा। मतगणना समाप्ति के बाद परिणामों की घोषणा कर दी जाएगी। उन्होंने सभी से चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में सहयोग का आग्रह किया है।