17 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पिता ने किया नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म

Raping minor daughter

Raping minor daughter

सलूंडिया गांव में एक कलयुगी पिता द्वारा नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में बुधवार शाम एक महिला ने अपने पति के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

पुलिस के अनुसार परिवादी महिला ने रिपोर्ट में कहा कि वह 15 सितम्बर को सलूंडिया से पांचू पीहर गई थी।

घर पर उसका पति व 14 वर्षीय पुत्री तथा एक दस वर्षीय बेटा था। वह 17 सितम्बर को वापस सलूंडिया आई तो उसकी पुत्री ने बताया कि 15 सितम्बर को दोपहर में उसे अकेला पाकर पिता ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

यह बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। इस पर पति व जेठ को उलाहना दिया तो उन्होंने भी कार्रवाई नहीं करने की धमकी दी।

परिवादी महिला का आरोप है कि उसके जेठ की शह पर ही पति ने अपनी पुत्री के साथ दुष्कर्म किया है। पुलिस ने भादसं की धारा 376 एवं पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।