1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दलित शिक्षक को थाने बुलाकर बीजेपी के मंडल अध्यक्ष ने पैर छुलवाए, वीडियो वायरल

शिक्षक ने ब्राह्मणों के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डाला था। हालांकि उन्होंने इस मामले में पहले ही माफी मांग ली थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलीगढ़

•

image

suchita mishra

•

Updated: 26 Jun 2018, 3:40 PM IST

bjp leader

bjp leader

अलीगढ़। सोशल मीडिया पर ब्राह्मण समाज के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट डालने वाले दलित शिक्षक के सार्वजनिक रूप से माफी मांगने के बाद भी उन्हें माफ नहीं किया गया। उन्हें इसके लिए थाने में बुलाया गया और उनसे जबरन पैर छुलवाए गए। उसके बाद ही उन्हें इस मामले में माफी मिली। फिलहाल बीजेपी के मंडल अध्यक्ष काली चरण गौड़ के पैर छूते हुए उनका वीडियो वायरल हो रहा है।

ये है मामला
दरअसल दलित शिक्षक सत्यभान सिंह, शिवदान सिंह इंटर कॉलेज में अंग्रेजी विषय के प्रवक्ता हैं। करीब चार दिन पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर ब्राह्मण जाति से संबंधित आपत्तिजनक पोस्ट डाली थी। इस पोस्ट में स्वामी विवेकानंद की किताब भारत का भविष्य का जिक्र था, जिसके हवाले से कहा गया था कि यदि भारत के भविष्य का निर्माण करना है तो ब्राह्मणवाद को पैरों तले कुचल डालो। इस पोस्ट पर ब्राह्मण समाज ने नाराजगी जताई थी। लोगों की नाराजगी देखते हुए सत्यभान सिंह ने सोशल मीडिया पर दूसरे ही दिन माफी मांग ली थी। लेकिन आपत्ति करने वाले लोग उनकी इस माफी से संतुष्ट नहीं हुए। उन्होंने देर रात दलित शिक्षक को थाने बुलवाया।

उस समय थाने की पुलिस भी मौके पर मौजूद थी। दलित शिक्षक ने थाने में हाथ जोड़कर उन लोगों से माफी मांगी। लेकिन इससे भी उन्हें संतुष्टि नहीं मिली। उसके बाद दलित शिक्षक से वहां मौजूद ब्राह्मण समाज के लोगों के पैर छुलवाए गए। तब जाकर उसे हिदायत देते हुए माफ किया गया। उस समय वहां बीजेपी के मंडल अध्यक्ष भी मौजूद थे। उनके पैर छूते हुए सत्यभान सिंह का वीडियो अब वायरल हो रहा है।

हालांकि इस बारे में ब्राह्मण समाज के लोगों का कहना है कि बीजेपी के मंडल अध्यक्ष ब्राह्मण समाज के हैं और शिक्षा संस्थान से रिटायर हैं। इस कारण उनका सत्यभान सिंह से पहले से संबन्ध है। इसी कारण सम्मान की दृष्टि से हो सकता है उनके पैर छूए हों।