28 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CAA Protest शाहजमाल में धरने के साथ अलीगढ़- मुरादाबाद हाईवे जाम

-नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में महिलाएं धरना दे रही हैं -शनिवार को शाहजमाल में अलीगढ़-मुरादाबाद राजमार्ग पर बैठ गईं
less than 1 minute read
Google source verification
CAA protest

CAA protest

अलीगढ़। नागरिकता संशोधन कानून का विरोध जारी है। महिलाएं शनिवार की सुबह एक बार फिर सड़क परआ गईं। जमालपुर में अलीगढ़-मुरादाबाद को जाम कर दिया। जानकारी मिलने के दस मिनट में ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और महिलाओं को समझाने का प्रयास किया। करीब एक घंटे बाद बुजुर्ग व अफसरों के समझाने पर महिलाओं ने जाम खोल दिया।

यह भी पढ़ें

Weather Alert: 30 डिग्री तक होने जा रहा तापमान, जानिए आपके जिले में कैसा रहेगा मौसम

शाहजमाल में चल रहा धरना

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर अलीगढ़ का माहौल पहले से ही गर्म है। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में पहले से ही छात्रों का धरना चल रहा है। जमालपुर व शाहजमाल में ऐसे संवेदनशील इलाके हैं जहां महिलाएं कभी विरोध करने के लिए सड़क पर आ जाती हैं। शाहजमाल में महिलाओं का धरना चल ही रहा है।

यह भी पढ़ें

यूपी के इस जिले में लुटेरी दुल्हनें, एक और परिवार किया शिकार

सड़क पर बैठ गईं

शनिवार की सुबह महिलाएं जमालपुर में मस्जिद के सामने अलीगढ़-मुरादाबाद हाईवे पर बैठ गईं। मार्ग जाम कर दिया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों में खलबली मच गई। आनन-फानन थाना सिविल लाइन से उपनिरीक्षक अशोक सिंह, मुकेन्द्र कुमार व पुलिस- पीएसी के जवान मौके पर पहुंचे। महिलाओं को समझाने का प्रयास किया। करीब एक घंटे बाद महिलाएं सड़क से हटीं। इस दौरान दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। काफी देर तक लोग जाम से जूझते रहे।

बड़ी खबरें

View All

अलीगढ़

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग