30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टप्पल में ढाई वर्षीय बच्ची की दर्दनाक हत्या के बाद अलीगढ़ में अनोखा अभियान

10 हजार रुपये के लेन-देन के विवाद में अलीगढ़ के टप्पल में ढाई साल की बच्ची का अपहरण करके हत्या कर दी गई थी। तब से हर कोई हत्यारों को फांसी देने का मांग कर रहा है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलीगढ़

•

image

suchita mishra

•

Updated: 14 Jun 2019, 10:17 AM IST

Campaign

Campaign

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के टप्पल में ढाई साल की बच्ची की हत्या के बाद अनोखा अभियान अभियान चलाया जा रहा है। समस्या निवारण समिति ने बलात्कारियों को सिर्फ फांसी देने के प्रावधान करने के लिए एक लाख लोगों का हस्ताक्षर अभियान शुरू किया है। इसे व्यापक समर्थन मिल रहा है। अलीगढ़ में डी डी सी डांस वर्ल्ड नौरंगाबाद एवं श्री राम धर्मशाला रघुवीरपुरी पर अभियान के प्रति खासा उत्साह देखा गया। मात्र पहले 1 घंटे में ही 250 लोगों ने अपने हस्ताक्षर करके अभियान को अपना समर्थन दिया।

टप्पल में हुई थी बच्ची की हत्या
बता दें कि 10 हजार रुपये के लेन-देन के विवाद में अलीगढ़ के टप्पल में ढाई साल की बच्ची का अपहरण करके हत्या कर दी गई थी। 30 मई को अपहरण हुआ था। दो जून को बच्ची का शव आरोपी के घर के पास कूड़े में मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के वायल होने के बाद लोग आपे से बाहर हो गए थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बताया गया था कि बच्ची का आंख, आंत नहीं थी। हाथ-पैर काटे गए थे। एक हाथ जड़ से उखाड़ दिया गया था। सभी अंग क्षत विक्षत हो गए थे। इस मामले में जब कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी और फिल्मी हस्तियों ने ट्वीट करने शुरू किया तो मामला राष्ट्रीय स्तर का हो गया। नौ जून को टप्पल में महापंचायत का आयोजन किया गया, जो पुलिस ने नहीं होने दिया। अलीगढ़-पलवल मार्ग जाम किया। यमुना एक्सप्रेस वे पर भी जाम लगाया। 12 जून, 2019 को शुद्धि यज्ञ के साथ तनाव कम हुआ है। हर ओर से मांग की जा रही है कि बच्ची के हत्यारों को फांसी हो। पुलिस ने चार आरोपियों जाहिद, असलम, मेंहदी हसन और शगुफ्ता को जेल भेज दिया है।

बलात्कारियों को सिर्फ फांसी का प्रावधान
समस्या निवारण समिति ने एक फ्लेक्स बनाया है। इस पर भारत के राष्ट्रपति के नाम बलात्कारियो को फांसी देने के प्रावधान को लेकर एक पत्र है। उस फ्लेक्स पर सबसे ऊपर टाइटल के तौर पर "बेटियों को दो जीवनदान, बलात्कारियों को सिर्फ फांसी का प्रावधान" लिखा हुआ है। इसी पर क्रमवार हस्ताक्षर कराए जा रहे हैं।

राष्ट्रपति को देंगे ज्ञापन
अभियान के बारे में संयोजक एवं सामजिक कार्यकर्ता प्रवीर सक्सेना ने कहा कि 1 फ्लेक्स पर 50 लोगों के हस्ताक्षर होने हैं। ऐसे 2000 फ्लेक्स के माध्यम से हम जनता के हर वर्ग के बीच में जायेंगे। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए अलीगढ़ की सभी सामजिक संस्थाओं एवं व्यापारी संस्थाओं का सहयोग लिया जायेगा। संस्था सदस्य एवं सहयोगी संस्थाए राष्ट्रपति से उचित समय लेकर मिलेंगे। उन्हें जनता की इस संवेदना से अवगत कराएँगे।

ये रहे उपस्थित
इस मौके पर डी डी सी डांस वर्ल्ड नौरंगाबाद में कुणाल ठाकुर, रेनू शर्मा, अर्जुन सक्सेना, आनंद सक्सेना, चिराग सक्सेना, अजय शर्मा, कंचन राघव, हृदेश कुशवाह, मो. फैज़ान,प्रमोद, नवनीत, गौरव सिंह, नीरज, अनुज सक्सेना, राहुल, ममता, पारुल, अनुशिखा, शोभित देव, अनुष्का, ललित मौजूद थे। श्री राम धर्मशाला रघुवीरपुरी में योगेश सिंघल, शिवा पाठक, अखिल, रुशी पिल्लई, शगुन, नरेंद्र व्यास, अनंत पाठक, पूनम शर्मा, कुसुम शर्मा, अवंतिका,अमन सिंह, उत्तम कुमार मुखर्जी, गिरीश चंद्र गुप्ता, पारसमणि, राजकुमार गुप्ता, सोनू गुप्ता, विनीता सिंह, कार्तिक जैन, विवेक आदि मौजूद रहे।