1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टप्पल कांड: बच्ची के माता पिता को सांत्वना देने के लिए अलीगढ़ आ सकते हैं सीएम योगी

यूपी के मुखिया यहां किसी गोशाला के निरीक्षण के लिए आ सकते हैं। इस दौरान वे टप्पल जाकर बच्ची के माता पिता से भी मिल सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलीगढ़

•

image

suchita mishra

•

Updated: 8 Jun 2019, 11:20 AM IST

UP government gives gift upto Rs 20 lakh to cops in case of disable

UP government gives gift upto Rs 20 lakh to cops in case of disable

अलीगढ़। महज 10 हजार रुपए की खातिर ढाई साल की बच्ची की निर्मम हत्या का मामला देश भर में गूंज उठा है। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के ट्वीट आने के बाद तमाम राजनेता अब इस लड़ाई में मासूम बच्ची के परिवार के साथ आकर खड़े हो गए हैं और बच्ची को न्याय दिलाने की बात कर रहे हैं। ऐसे में शहर में ये भी चर्चा है कि सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी बच्ची के परिजनों को ढांढस बंधाने के लिए टप्पल जा सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक यूपी के मुखिया यहां किसी गोशाला के निरीक्षण के लिए आ सकते हैं। प्रशासनिक स्तर पर अंदरखाने तैयारियां शुरू हो गई हैं। कलक्ट्रेट और तहसीलों में विशेष साफ-सफाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी बीच वे बच्ची के परिजनों को सांत्वना देने अलीगढ़ से टप्पल भी जा सकते हैं। हालांकि आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है।

वहीं बच्ची को न्याय दिलाने के लिए शहरभर के नेता और सांसद अब पीड़ित परिवार के साथ खड़े हो गए हैं और विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। शुक्रवार को टप्पल हत्याकांड के विरोध में एबीवीपी ने अचलताल पर विरोध-प्रदर्शन किया और प्रदेश सरकार से बच्ची के परिजनों को उचित मुआवजा व दोषियों को फांसी दिलाने की मांग की।

इस निंदनीय घटना को लेकर बीजेपी सांसद सतीश गौतम का कहना है कि वे शुरू से ही पीड़ित परिवार के साथ हैं और उन्हें न्याय दिलाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। इसके लिए वे सीएम से लेकर अधिकारियों तक के संपर्क में हैं। हाल ही पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी इसलिए कार्रवाई हो सकी है। उनका कहना है कि अब इन पुलिसकर्मियों की कभी अलीगढ़ में तैनाती नहीं होगी। दोषियों को किसी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।

इसके अलावा हाल ही पूर्व सांसद बिजेंद्र सिंह ने भी बच्ची के घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने इस बीच आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की बात कही। वहीं लोकदल अध्यक्ष व पूर्व एमएलसी चौ. सुनील सिंह का कहना है कि बच्ची के परिजन पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं, यानी कहीं न कहीं पुलिस कुछ तथ्य छिपा रही है। उन्होंने इस दौरान यूपी की मौजूदा सरकार को कठघरे में खड़ा करते हुए कहा कि योगी सरकार अपराध रोकने में विफल साबित हो रही है।

वहीं इस दर्दनाक घटना को महिला कांग्रेस की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रतिमा सिंह ने बेहद शर्मनाक बताया। उन्होंने कहा कि यदि समय पर पुलिस ने सक्रियता दिखायी होती तो इतनी बड़ी घटना टल सकती थी। उन्होंने भी आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की। सपा महिला मोर्चा की पूर्व महानगर अध्यक्ष रूबीना खानम ने इस घटना के लिए प्रदेश सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए योगी सरकार की बर्खास्तगीऔर सूबे में राष्ट्रपति शासन लगाए जाने की मांग की।