13 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलीगढ़
अलीगढ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में सलमान खुर्शीद के  बयान कांग्रेस के  दामन पर मुस्लिमों के खून के धब्बे से पार्टी मुसीबत में
Play video

अलीगढ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में सलमान खुर्शीद के बयान कांग्रेस के दामन पर मुस्लिमों के खून के धब्बे से पार्टी मुसीबत में

एएमयू के एनुअल फंक्शन में छात्रों ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद से पूछे सवाल

Google source verification

अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के अंबेडकर हॉल में शनिवार को एनुअल फंक्शन का आयोजन किया गया। जिसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने शिरकत की। उन्होंने ट्रिपल तलाक पर स्टूडेंट्स को जागरुक किया। इस मौके पर पुरानी यादें साझा करते हुए खुर्शीद ने बताया कि एएमयू के वीसी लॉज में उनकी पैदाइश हुई थी, लेकिन इस बात का अफ़सोस है कि उनकी शिक्षा एएमयू से नहीं हुई। कार्यक्रम में सलमान खुर्शीद को स्टूडेंट्स के सवालों का सामना भी करना पड़ा।

स्टूडेंट ने पूछा यह सवाल
कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद का भाषण खत्म होते ही स्टूडेंट्स ने सवालों की झड़ी लगा दी। एएमयू के निलंबित छात्र आमिर मिंटोई ने आजादी के बाद कांग्रेस सरकारों में मुसलमानों पर हुए अत्याचार और बाबरी मस्जिद की घटना का हवाला देते हुए पूछा कि कांग्रेस के दामन पर मुसलमानों के खून के जो धब्बे हैं, इनको आप किन अल्फ़ाज़ों से धोना चाहेंगे? इस सवाल पर कार्यक्रम आयोजकों ने आमिर का विरोध किया, लेकिन सलमान खुर्शीद ने छात्र की बात सुनी। सवाल के जवाब में सलमान खुर्शीद ने कहा कि कांग्रेस का नेता होने के नाते मुसलमानों के ख़ून के यह धब्बे मेरे अपने दामन पर भी हैं। उन्होंने छात्रों को गुजरे वक्त से सबक सीखने की नसीहत दी।