6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अधिकारियों के भ्रस्टाचार से परेशान भाजपा के 11 सभासदों ने दिया समूहिक इस्तीफा, अलीगढ़ मे बढ़ा बवाल

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ नगर पंचायत कोरियागंज क्षेत्र के सभासद विकास कार्य नहीं होने से काफी खफा और नाराज हैं। कोड़ियागंज क्षेत्र के 11 भारतीय जनता पार्टी के सभासद अधिशासी अधिकारी के खिलाफ शिकायत लेकर जिला मुख्यालय पर पहुंचे जहां एडीएम सिटी राकेश पटेल को शिकायत सौंपते हुए अधिशासी अधिकारी के खिलाफ दंडात्मक और विभागीय कार्यवाही करने की मांग की है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलीगढ़

•

image

Dinesh Mishra

•

Updated: 11 May 2022, 12:20 AM IST

aligarh_parshad_sabhasad_resign.jpg

Aligarh BJP Sabha Resign

अलीगढ़ विकास कार्यों में हो रहे भ्रष्टाचार की शिकायत का निस्तारण नहीं होने से नाराज भाजपा के 11 सभासदों ने सामूहिक इस्तीफे की दी धमकी।


जनपद अलीगढ़ की नगर पंचायत कोरियागंज क्षेत्र के सभासद विकास कार्य नहीं होने से काफी खफा और नाराज दिख रहे हैं, कोड़ियागंज क्षेत्र के 11 भारतीय जनता पार्टी के सभासद अधिशासी अधिकारी के खिलाफ शिकायत लेकर जिला मुख्यालय पर पहुंचे जहां एडीएम सिटी राकेश पटेल को शिकायत सौंपते हुए अधिशासी अधिकारी के खिलाफ दंडात्मक और विभागीय कार्यवाही करने की मांग की है। सभासदों ने कहा कि अगर अधिशासी अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही नहीं की गई तो वह सामूहिक तौर पर अपने पदों से इस्तीफा दे देंगे, सभासदों ने अधिशासी अधिकारी पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं और जिलाधिकारी को संबोधित एक ज्ञापन एडीएम सिटी को सौंपा है।

अधिकारियों में रिश्वतख़ोरी बढ़ी
अलीगढ़ जिले की नगर पंचायत कोरिया गंज क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के 11 सभासदों ने अधिशासी अधिकारी के खिलाफ मोर्चा खोला है, कोडियागंज क्षेत्र के सभासदों का आरोप है कि कुछ वार्डो को छोड़कर बाकी सभी वार्डों में विकास कार्य की बुरी स्थिति है और क्षेत्र के लोग उनसे विकास कार्य को लेकर आए दिन शिकायत करते हैं इसकी कई बार शिकायत अधिशासी अधिकारी से की गई और क्षेत्र में विकास कार्य कराने की मांग की गई लेकिन अधिशासी अधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं और वह हमेशा रिश्वतखोरी की बात करते हैं क्षेत्र में नाली खरंजा जर्जर हालात में हैं जहां लोग निकल नहीं सकते उन्होंने हमें अपने जनप्रतिनिधि के तौर पर इसलिए चुना था कि हम क्षेत्र का विकास करा सकें लेकिन अधिशासी अधिकारी की हठधर्मिता और तानाशाही के चलते कोरिया गंज क्षेत्र का विकास नहीं हो पा रहा है। अगर हम बात करें कोडियागंज क्षेत्र की तो यहां नाली खरंजा हेड पंप और क्षेत्र में बिजली तलक की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है जिसकी वजह से क्षेत्र वसियों को बड़े संकट का सामना करना पड़ रहा है।

अधिकारियों की मिली भगत से भ्रष्टाचार तेज
सभासदों ने आरोप लगाया है कि कौरियागंज नगर पंचायत में भ्रष्टाचार चरम पर है नियमों के खिलाफ कार्य किए जा रहे हैं,प्रस्ताव के बाद भी आज तक बारात घर नहीं बना और निर्माण कार्य अधर में है अधिशासी अधिकारी की मनमानी के कारण वार्ड नंबर 8 वार्ड नंबर 9 वार्ड नंबर 10 वार्ड नंबर 11 में विकास शून्य है, सभासदों ने नगर पंचायत क्षेत्र में हुए विकास कार्यों की जांच कराने की भी मांग की है सभासदों का आरोप है कि भेदभाव के चलते अधिशासी अधिकारी के द्वारा कुछ वार्डो के अंदर काम कराया गया है, बाकी बातों में 1% भी काम नहीं हुआ है, सभासदों ने कहा है कि अगर जल्द ही अधिशासी अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही नहीं हुई तो वह 11 के 11 सभासद सामूहिक इस्तीफा दे देंग।

एडीएम सिटी ने दी मीडिया को जानकारी
वही एडीएम सिटी राकेश पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि कोडियागज क्षेत्र के कुछ सभासदों के द्वारा डीएम को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा है ज्ञापन में अधिशासी अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही की मांग की गई है साथ ही सभासदों ने मांग की है कि उनके क्षेत्र में विकास कार्य नही कराए गए जिसकी वजह से क्षेत्र की जनता आए दिन उनके घर पर आकर शिकायत करती है ज्ञापन को डीएम को भेज दिया जाएगा और जो भी उचित कार्यवाही होगी कराने का प्रयास किया जाएगा।